गुरु रंधावा की जीवनी
गुरशरणजोत सिंह रंधावा (गुरु रंधावा)
संक्षिप्त जीवनी
✦ नाम : गुरशरणजोत सिंह रंधावा (गुरु रंधावा)
✦ जन्म स्थान : नूरपुर गांव, जिला गुरदासपुर, पंजाब
✦ जन्म तिथि : 30 अगस्त 1991
✦ राशि : कन्या (Virgo)
✦ लंबाई : 5 फीट 8 इंच / 173 सेमी
✦ राष्ट्रीयता : भारतीय
✦ गृह नगर : रुरका कलां, पंजाब, भारत
✦ शिक्षा : पंजाब में स्कूली शिक्षा तथा नई दिल्ली के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ प्लानिंग एंड मैनेजमेंट (IIPM) से उच्च शिक्षा
✦ उपनाम : गुरु
✦ जाति : जट्ट सिख
✦ धर्म : सिख धर्म
✦ पेशा : गायक, गीतकार और संगीतकार
✦ सक्रिय वर्ष : 2013 से वर्तमान तक
✦ वैवाहिक स्थिति : विवाहित
✦ जीवनसाथी : गुरलीन रंधावा
✦ पिता : मंजीत सिंह रंधावा
✦ माता : निरंजन कौर
गुरु रंधावा की जीवनी
गुरु रंधावा भारत के एक लोकप्रिय सिंगर हैं। उनका पूरा नाम गुरशरणजोत सिंह रंधावा है। उनका जन्म 30 अगस्त 1991 को गाँव नूरपुर, जिला गुरदासपुर, पंजाब में हुआ था। गुरु रंधावा की हाइट 5 फीट 8 इंच है और उनकी राशि कन्या है। गुरु रंधावा की राष्ट्रीयता भारतीय है।
गुरु रंधावा ने अपनी स्कूली पढ़ाई पंजाब से की है और कॉलेज की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ प्लानिंग एंड मैनेजमेंट, नई दिल्ली से की है। गुरु रंधावा ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर से हासिल की है। गुरु रंधावा का निक नेम गुरु है। उनकी जाति जट्ट सिख है।
गुरु रंधावा शादीशुदा हैं। उनकी शादी नवंबर 2023 में गुरलीन कौर के साथ हुई है। उनकी पत्नी गुरलीन कौर रंधावा नर्सिंग की पढ़ाई के साथ-साथ भांगड़ा, गिद्दा और पंजाबी संस्कृति से भी जुड़ी हैं। गुरु रंधावा के पिता का नाम मनजीत सिंह रंधावा है और उनकी माता का नाम निरंजन कौर है। गुरु रंधावा का होम टाउन रुरका कलां, पंजाब है।
गुरु रंधावा का सिंगिंग करियर में इंटरेस्ट अपने स्कूल टाइम से ही शुरू हो गया था और पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने गाने लिखना और गाना शुरू कर दिया था। गुरु रंधावा का कहना है कि सिंगिंग करियर में उनकी मम्मी का बहुत बड़ा सपोर्ट रहा। गुरु रंधावा ने बताया कि उनकी माँ चाहती थीं कि उनका बेटा गुरु रंधावा टेलीविजन पर आए और पहली बार जब गुरु रंधावा पंजाबी चैनल से टेलीविजन पर दिखे तो उनकी माँ बहुत खुश हुईं।
गुरु रंधावा का सिंगिंग करियर 2013 से शुरू हुआ है। और उनका पहला गाना 'चढ़ गई' 2013 में डेब्यू हुआ था। और 2013 में ही गुरु रंधावा सॉन्ग राइटर के रूप में भी सामने आए और गाने का नाम था 'सेम गर्ल'।
गुरु रंधावा ने 2013 के बाद 2015 में 'पटोला' गाने को लॉन्च किया और 'पटोला' गाने से उन्हें बड़ा ब्रेक मिला। गुरु रंधावा ने 2016 में 'लाहौर' सॉन्ग लॉन्च करने के बाद वो पूरे इंडिया में फेमस हो गए।
गुरु रंधावा गुरदासपुर के नूरपुर गाँव में एक मिडिल क्लास फैमिली से हैं। उनका पालन-पोषण मिडिल क्लास फैमिली में हुआ है। और गुरु रंधावा बचपन से ही स्कूल-कॉलेज में फंक्शन्स और छोटे शोज करते रहते थे। जब वो कॉलेज की पढ़ाई करने दिल्ली आए तो वो पार्टी और वेडिंग में शोज करके अपना खर्चा निकालते थे।
गुरु रंधावा का सिंगिंग टाइम स्ट्रगल से शुरू हुआ और उनकी मेहनत ने आज उन्हें टॉप सिंगर बना दिया। गुरु रंधावा पब्लिक के दिलों पर राज करते हैं। गुरु रंधावा का सबसे टॉप सॉन्ग 'लाहौर' है और ये गुरु रंधावा का सबसे बड़ा ब्रेकआउट हिट सॉन्ग है। गुरु रंधावा के 'लाहौर' सॉन्ग ने उनके करियर में ऐसा बदलाव लाया कि उनकी किस्मत चमक गई।
गुरु रंधावा के 'लाहौर' सॉन्ग की वजह से ही वो इंडिया के बाहर भी फेमस हो गए और इसी सॉन्ग की वजह से बॉलीवुड के इंटरनेशनल कोलैबोरेशन मिलने लगे। गुरु रंधावा के टॉप सॉन्ग में से 'हाई रेटेड गबरू', 'पटोला', 'स्लोली स्लोली', 'इशारे तेरे', 'सूट सूट करदा' सॉन्ग भी हैं। गुरु रंधावा ने ऐसे हिट-हिट सॉन्ग गाए और उनकी लगन और उनकी मेहनत की वजह से पब्लिक के दिलों पर राज करते है।
~2.jpg)



Comments
Post a Comment