राशा ठडानी
संक्षिप्त जीवनी
- पूजा टंडन (दत्तक बहन)
- छाया टंडन (दत्तक बहन)
विस्तृत जीवनी
राशा ठडानी एक उभरते हुए भारतीय अभिनेत्री और मॉडल होने के साथ मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन और जाने माने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल ठडानी की बेटी हैं।
जन्म और परिवार
राशा ठडानी का जन्म 16 मार्च 2005 को मुंबई महाराष्ट्र भारत में हुआ है। उनकी राशि मीन है। राशा की हाइट 5 फीट 5 इंच है। राशा टंडन और ठडानी दोनों परिवार पंजाबी खत्री समुदाय से ताल्लुक रखती हैं, और उनका धर्म हिंदू धर्म है। राशा थदानी मुंबई महाराष्ट्र भारत की रहने वाली हैं। राशा थदानी को परिवार और दोस्त प्यार से राशा के नाम से बुलाते हैं। राशा थदानी का जन्म फिल्मी परिवार में होने के कारण बचपन से ही उनके अंदर एक्टिंग और डांस का बहुत शौक था।
राशा के मन में बचपन से अपनी माँ रवीना टंडन की तरह एक्ट्रेस बनने का जुनून था। वो सिर्फ़ 5 साल की थी तब से ही उन्होंने कथक और बाद में इंडियन क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। राशा थडानी एक स्टार किड होने के नाते वो बचपन से ही मीडिया और लाइमलाइट में रही हैं।
पिता
राशा ठडानी के पिता इंडिया के जाने माने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी हैं। उनका जन्म 3 अक्टूबर 1968 को मुंबई में हुआ है। अनिल ठडानी की शादी 22 फरवरी 2004 को उदयपुर राजस्थान में मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन से हुई थी।
अनिल ठडानी एक 'AA FILMS' नाम की एक बड़ी फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के फाउंडर और ओनर हैं। अनिल ठडानी ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने वाली कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में डिस्ट्रीब्यूट कर चुके हैं। जैसे - फिल्म बाहुबली (चैप्टर 1 & 2), फिल्म KGF (चैप्टर 1 & 2), पुष्पा द राइज, और जवान और सलार वगैरह।
माँ
राशा ठडानी की माँ बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल के नाम से जानी जाने वाली रवीना टंडन हैं। रवीना टंडन 90s की दशक में अपनी जबरदस्त एक्टिंग, बेहतरीन डांस मूव्स और ग्लैमरस लुक्स से उन्होंने अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। उनका जन्म 26 अक्टूबर 1972 को मुंबई में हुआ था।
रवीना टंडन ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1991 में सलमान खान के साथ फिल्म पत्थर के फूल से की थी। रवीना टंडन ने कई आइकॉनिक फिल्में की हैं। जैसे फिल्म "मोहरा" "दिलवाले" और अंदाज़ अपना अपना वगैरह।
रवीना टंडन की रिलीज़ हुई फिल्म दमन (2001) के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया, और साल 2023 में भारत सरकार ने रवीना टंडन को पद्मश्री से सम्मानित किया है। रवीना टंडन अपनी बेटी राशा ठदानी के बहुत करीब हैं, वो अपनी बेटी राशा को बहुत प्यार करती हैं।
स्कूल और कॉलेज
राशा ठडानी ने अपनी शुरुआती और हाई स्कूल की पढ़ाई मुंबई के मशहूर धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल DIAS मुंबई से की है।
बोर्ड: राशा ठडानी ने इंटरनेशनल बैकालॉरिएट (IB) डिप्लोमा प्रोग्राम के तहत अपनी पढ़ाई पूरी की है।
स्कूल ग्रेजुएशन: राशा ने साल 2023 में अपना स्कूल ग्रेजुएशन पूरा किया है, उनकी स्कूल ग्रेजुएशन सेरेमनी की फोटो उनकी मां रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
राशा ठडानी को स्कूल में अच्छा स्टूडेंट होने के लिए कई बार 'गोल्ड स्टार्स' भी मिले हैं।
कॉलेज और हायर एजुकेशन
अभी की डिग्री: राशा ठडानी एक यूनिवर्सिटी से फिलहाल बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं।
राशा थदानी पढ़ाई के साथ-साथ फिल्मों में भी काम कर रही हैं। राशा थदानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी कॉलेज लाइफ काफी हेक्टिक है, एक तरफ उन्होंने फिल्मों की शूटिंग, गानों के शूट और प्रमोशन देखने होते हैं तो दूसरी तरफ उन्होंने अलग-अलग सब्जेक्ट के असाइनमेंट और क्लास वर्क की डेडलाइन भी पूरी करने होते हैं।
राशा थदानी शूटिंग सेट्स पर भी ब्रेक के दौरान किताबें लेकर पढ़ती हुई देखी हैं।
करियर
राशा ठडानी ने बॉलीवुड में बहुत ही सॉलिड और प्रॉमिसिंग शुरुआत की है। राशा थदानी का करियर एक्टिंग, म्यूजिक और मॉडलिंग का एक बेहतरीन मिक्स है।
बॉलीवुड डेब्यू (पहली फिल्म)
- फिल्म: राशा ठडानी ने साल 2025 के जनवरी में आई फिल्म आज़ाद से उन्होंने अपना बड़ा बॉलीवुड डेब्यू किया।
- कैरेक्टर और डायरेक्शन: इस पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म के मशहूर डायरेक्टर अभिषेक कपूर हैं, जिन्होंने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था। राशा थडानी ने इस फिल्म में 'जानकी' का अहम रोल प्ले किया।
- को-स्टार्स: इस फिल्म में राशा थडानी के साथ बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन और उनके भतीजे अमन देवगन (जिनका भी डेब्यू था) मुख्य भूमिकाओं में थे।
- परफॉर्मेंस: यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई, लेकिन राशा थडानी की स्क्रीन प्रेजेंस और एक्टिंग स्किल्स को क्रिटिक्स और ऑडियंस ने काफी पसंद किया, दोनों ने बहुत सराहा।
आने वाली फिल्में: (आने वाली फिल्में)
राशा ठडानी कई बड़े और दिलचस्प प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं, जिनकी वजह से उन्हें बॉलीवुड की अगली बड़ी स्टार माना जा रहा है।
- फिल्म 'लैके लाइका' 2026: राशा थदानी की यह दूसरी बड़ी बॉलीवुड फिल्म है, जो एक डार्क रोमांटिक एक्शन फिल्म है। राशा थदानी इस फिल्म में 'मुनिया' के फेम एक्टर अभय वर्मा के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं।
- फिल्म 'लगन लागी रे': राशा थदानी एक मॉडर्न छोटे शहर की रोमांस फिल्म है जिसमें मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी के साथ लीड रोल में नजर आने वाली हैं, और इस फिल्म की शूटिंग जुलाई 2026 से शुरू हो रही है।
- टॉलीवुड डेब्यू: ('श्रीनिवास मंगापुरम'): बॉलीवुड के अलावा राशा थदानी साउथ इंडियन सिनेमा (टॉलीवुड) में भी अपना कदम रखने जा रही हैं। राशा थदानी डायरेक्टर अजय भूपति की इस फिल्म से साउथ इंडस्ट्री में एंट्री कर रही हैं।
अन्य टैलेंट और स्किल्स
राशा ठडानी सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि उन्होंने इंडस्ट्री के लिए खुद को हर तरह से तैयार किया है।
- म्यूजिक ट्रेनिंग: राशा ठडानी एक ट्रेंड सिंगर के रूप में भी जानी जाती हैं। राशा क्लासिकल म्यूजिक की सीख ली हैं, और उन्हें इंस्ट्रूमेंट्स (जैसे पियानो) बजाना भी काफी पसंद है।
- मार्शल आर्ट्स: राशा थडानी अपनी फिटनेस और एक्शन रोल्स के लिए खुद को तैयार रखती हैं, और राशा थडानी के पास ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट भी है।
- ब्रांड एंडोर्समेंट्स और मॉडलिंग: राशा ठडानी अपने डेब्यू से पहले ही वो अपनी बेहतरीन फैशन सेंस की वजह से सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो चुकी थीं, और वो मशहूर फैशन मैगज़ीन (जैसे कॉस्मोपॉलिटन) के कवर पेज पर भी फीचर हुई हैं।
अवार्ड्स
राशा ठडानी ने अपनी फिल्म "आज़ाद" के लिए अभी तक कई डेब्यू, स्टाइल्स, और फ्रेश टैलेंट अवार्ड्स जीतने के साथ-साथ नॉमिनेट भी हुए हैं।
- बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन अवॉर्ड 2026: राशा थडानी ने हाल ही में ट्रेलब्लेज़िंग स्टार ऑफ़ द ईयर का अवॉर्ड जीता है। साल 2025 में राशा थडानी को इसी प्लेटफॉर्म पर मोस्ट प्रॉमिसिंग डेब्यूटेंट ऑफ़ द ईयर का अवॉर्ड भी दिया गया था।
- हेलो! हॉल ऑफ़ फ़ेम अवॉर्ड्स (2026): राशा थडानी ने फ्रेश टैलेंट ऑफ़ द ईयर (आउटस्टैंडिंग टैलेंट) का टाइटल अपने नाम किया।
- पिंकविला स्टाइल्स आइकन अवॉर्ड्स (2025): यहाँ राशा थडानी को फ्रेश फेस ऑफ़ द ईयर का अवॉर्ड मिला।
- स्क्रीन अवॉर्ड्स (2026): इसमें राशा थडानी ब्रेकथ्रू न्यू एक्ट्रेस कैटेगरी के लिए नॉमिनेट हुई हैं।
- इंटरनेशनल आइकॉनिक अवॉर्ड्स (2025): राशा थडानी को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेशन मिला था।
पर्सनल लाइफ
राशा ठडानी की पर्सनल लाइफ काफी सिंपल और डिसिप्लिन्ड है, राशा ग्लैमर वर्ल्ड से घिरी होने के बावजूद अपने परिवार के बेहद करीब हैं। और राशा अपनी प्राइवेट लाइफ को मीडिया से दूर रखना पसंद करती हैं।
सिंगल स्टेटस: राशा ठडानी अभी अनमैरिड और सिंगल हैं। वो पूरी तरह से अपनी पढ़ाई और एक्टिंग करियर पर फोकस कर रही हैं।
रिलेशनशिप पर उनकी सोच: राशा ठडानी ने एक इंटरव्यू में उन्होंने क्लियर किया था कि वो सोशल मीडिया या मीडिया के सामने अपनी डेटिंग लाइफ का खुलासा तब तक नहीं करेंगी जब तक राशा की शादी नहीं हो जाती, राशा थदानी का मानना है कि रिश्ते प्राइवेट होने चाहिए।
अफवाहें: इंडस्ट्री में राशा ठडानी का नाम कभी इब्राहिम अली खान तो कभी नए स्टार किड के साथ जोड़ा जाता है, लेकिन राशा थदानी ने कभी किसी रिश्ते को लेकर हाँ नहीं बोली हैं। ये सिर्फ अफवाहें हैं।
सेलिब्रिटी क्रश: राशा ठडानी ने एक फन चैट में बताया था कि उनका पहला सेलिब्रिटी क्रश सिद्धार्थ मल्होत्रा रह चुके हैं।
शौक और हॉबी
वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी: राशा ठडानी का सबसे बड़ा शौक वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी है, राशा अक्सर अपनी मां रवीना टंडन के साथ नेशन पार्क (जैसे रणथंभौर) जाती हैं। और वहां वो जंगली जानवरों की बेहद खूबसूरत फोटो क्लिक करती हैं।
एनिमल लवर: राशा ठडानी एक हार्डकोर डॉग लवर हैं, और राशा को जानवरों से काफी लगाव भी है।
आर्ट्स और फिटनेस: राशा थडानी को क्लासिकल गाना, पियानो बजाना और डांस करना बहुत पसंद है। इसके साथ राशा के पास टीकवौंडो में ब्लैक बेल्ट भी है, जो राशा के फिजिकल फिटनेस का राज है।
धन्यवाद
















0 Comments