
अनीत पड्डा
संक्षिप्त जीवनी
- पूरा नाम : अनीत कौर पड्डा
- जन्म स्थान : अमृतसर पंजाब इंडिया
- जन्म तिथि : 14 अक्टूबर 2002
- राशि : तुला
- ऊंचाई : 174 cm
- राष्ट्रीयता : भारतीय
- निक नेम : N/A
- होम टाउन : अमृतसर पंजाब इंडिया
- स्कूल : स्प्रिंग डेल सीनियर स्कूल, अमृतसर पंजाब
- कॉलेज/यूनिवर्सिटी : जीसस एंड मैरी कॉलेज (JMC) दिल्ली यूनिवर्सिटी
- धर्म : सिख
- पेशा : एक्ट्रेस और मॉडल
- एक्टिव रहने के साल : 2022 से अब तक
- शादीशुदा स्थिति : अविवाहित
- माता-पिता :
- पिता : सुखजीत पड्डा (बिज़नेसमैन)
- माँ : नवदीप पड्डा (होममेकर)
- भाई-बहन : रीत पड्डा (बहन)
विस्तृत जीवनी
अनीत पड्डा (जन्म 14 अक्टूबर 2002) एक नवीनतम भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और गायिका हैं। अनीत पड्डा को यशराज फिल्म्स की रोमांटिक ड्रामा मूवी सैयारा (2025) से बड़ी पहचान मिली। अमृतसर, पंजाब की रहने वाली अनीत ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और टीवी विज्ञापनों से की है। इसके बाद अनीत पड्डा ने अमेज़न प्राइम की हिट सीरीज़ बिग गर्ल्स डोंट क्राई (2024) से एक्टिंग में अपना नाम बनाया।
जन्म और परिवार
अनीत पड्डा का जन्म 14 अक्टूबर को अमृतसर पंजाब में हुआ है। उनकी ऊंचाई 174 सेमी है। अनीत पड्डा की राशि तुला है। वह एक्यूपेशन से मॉडल और अभिनेत्री हैं। उनकी राष्ट्रीयता भारतीय है, और उनका धर्म सिख है अनीत पड्डा पंजाब के अमृतसर की एक नॉन-फिल्मी मिडिल क्लास पंजाबी सिख जट्ट फैमिली से हैं। अनीत पड्डा का बचपन एक जॉइंट फैमिली कल्चर और पंजाबी वैल्यूज के बीच बीता है।
अनीत पड्डा जो कि नॉन-फिल्मी फैमिली से होने की वजह से उनका बचपन लाइमलाइट और मीडिया से काफी दूर था। लेकिन अनीत को बचपन से ही डांस और सिंगिंग का काफी शौक था।
पिता
अनीत पड्डा के पिता अमृतसर पंजाब के एक बिजनेसमैन सुखजीत पड्डा हैं। अनीत पड्डा के पिता सुखजीत पड्डा का फिल्म इंडस्ट्री से दूर तक कोई लेना देना नहीं था, इसलिए उनकी बेटी अनीत पड्डा को बॉलीवुड में एक आउटसाइडर की तरह खुद अपनी पहचान बनानी पड़ी।
सुखजीत पड्डा अपनी बेटी अनीत पड्डा के एक्टिंग करियर को लेकर शुरू में ज़्यादा सपोर्टिव नहीं थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी बेटी अनीत पड्डा के टैलेंट को पूरी तरह से सराहा और प्रमोट किया।
माँ
अनीत पड्डा की माँ नवदीप पड्डा हैं। नवदीप पड्डा एक होममेकर हैं। उनका फिल्म इंडस्ट्री से दूर-दूर तक कोई डायरेक्ट कनेक्शन नहीं है। नवदीप पड्डा अपनी बेटी अनीत पड्डा के काफी करीब हैं, और नवदीप पड्डा का मानना है कि उनकी बेटी पूरी दुनिया देखें और अपनी सोच को बड़ा करें।
जहां शुरुआत में अनीत के पिता सुखजीत पड्डा अनीत पड्डा के एक्टिंग करियर को लेकर थोड़े झिझक रहे थे, वहीं उनकी मां नवदीप पड्डा शुरू से ही अपनी बेटी अनीत के एक्टिंग के सपने के साथ खड़ी रहीं, और उन्होंने हर कदम पर अपनी बेटी अनीत का काफी सपोर्ट भी किया।
बहन
अनीत पड्डा की बहन का नाम रीत पड्डा है जो कि अनीत पड्डा से उम्र में बड़ी हैं। अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा एक पढ़ी-लिखी और वेल-सेटल्ड लड़की हैं। रीत पड्डा के लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक वह पेरिस (फ्रांस) में रहती हैं, और वहां रीत पड्डा एक मार्केटिंग स्पेशलिस्ट / कस्टमर सक्सेस मैनेजर के तौर पर काम करती हैं।
रीत पड्डा अपनी बहन अनीत पड्डा के काफी करीब हैं। और रीत पड्डा हमेशा से अपनी बहन अनीत पड्डा के करियर और उनकी कामयाबी को लेकर काफी सपोर्टिव रही हैं। जब उनकी फैमिली का बैकग्राउंड नॉन-फिल्मी है, दोनों बहनों ने हमेशा से एक-दूसरे को काफी सपोर्ट किया है।
स्कूल और कॉलेज
स्कूल: अनीत पड्डा ने अपनी पूरी स्कूल की पढ़ाई स्प्रिंग डेल सीनियर स्कूल, अमृतसर से पूरी की है।
एक्स्ट्रा-करिकुलर एक्टिविटीज़: अनीत पड्डा स्कूल के दिनों से ही उनका झुकाव एक्टिंग और परफॉर्मिंग आर्ट्स की तरफ था। अनीत स्कूल के कई प्ले और ड्रामा में हिस्सा लेती थीं, जहाँ से अनीत को एक्टिंग करने का शौक लगा।
स्कूल का ट्रिब्यूट: अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा (2025) की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, स्प्रिंग डेल स्कूल ने अनीत को एक स्पेशल वीडियो ट्रिब्यूट दिया था, जिसमें अनीत के टीचर्स ने अनीत को एक मेहनती और होनहार स्टूडेंट बताया।
कॉलेज लाइफ (दिल्ली यूनिवर्सिटी)
कॉलेज: अनीत पड्डा ने अपने हायर एजुकेशन के लिए वो दिल्ली शिफ्ट हो गईं, और दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के टॉप विमेंस कॉलेज में से एक, जीसस एंड मैरी कॉलेज (JMC) में उन्होंने एडमिशन लिया।
कोर्स और डिग्री: अनीत ने यहां से ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में पढ़ाई करके उन्हें सोशियोलॉजी / पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) के साथ इंग्लिश में अपनी बैचलर डिग्री साल 2024 में पूरी की।
पढ़ाई के साथ मेहनत (मल्टीटास्किंग): कॉलेज के दौरान ही अनीत ने असली स्ट्रगल शुरू किया था। अनीत सुबह कॉलेज में लेक्चर अटेंड करती थी और दोपहर को ऑडिशन के लिए निकल जाती थी। और अनीत ने कैडबरी, पेटीएम और नेस्केफे जैसे ब्रांड्स के लिए ऐड किए।
एग्जाम और ऑडिशन: फिल्म सैयारा के डायरेक्टर मोहित सूरी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अनीत पड्डा ने फिल्म के ज़रूरी ऑडिशन के दौरान भी अपने DU के एग्जाम क्लियर करने थे, जो अनीत की लगन को दिखाता है।
करियर
शुरुआती करियर
अमृतसर से दिल्ली: अनीत पड्डा एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। और वो दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।
लॉकडाउन की स्ट्रगल: अनीत पड्डा ने COVID-19 लॉकडाउन के दौरान प्रोडक्शन हाउस को 50 से ज़्यादा कोल्ड ईमेल और ऑडिशन टेप भेजे थे।
कमर्शियल: अनीत पड्डा को इस हसल की वजह से कैडबरी, पेटीएम और नेस्केफे जैसे बड़े ब्रांड के ऐड करने का मौका मिला।
एक्टिंग में ब्रेकथ्रू
सलाम वेंकी (2022): इस फिल्म से अनीत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में अनीत का एक छोटा सा सपोर्टिंग रोल था। जिसमें अनीत को काजोल के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला।
बिग गर्ल्स डोंट क्राई (2024): यह Amazon Prime Video की एक पॉपुलर सीरीज़ थी, जिसने अनीत को पहला बड़ा ब्रेकथ्रू दिलाया। इसमें अनीत ने 'रूही' का लीड रोल प्ले किया और उन्होंने शो का एक गाना "मासूम" खुद लिखा और गाया भी।
बॉलीवुड स्टारडम
सैय्यारा (2025): डायरेक्टर मोहित सूरी की यह म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म अनीत के करियर का टर्निंग पॉइंट रहा। यशराज फिल्म्स (YRF) के बैनर तले बनी इस फिल्म में अनीत पड्डा ने अहान पांडे के अपोजिट काम किया।
नेशनल क्रश: फिल्म में एक सिंगर-सॉन्गराइटर जिसे अर्ली-ऑनसेट अल्जाइमर होता है, का इमोशनल रोल प्ले करके अनीत पड्डा ने सबका दिल जीत लिया, और उन्हें "नेशनल क्रश" का टैग मिला।
आने वाले प्रोजेक्ट्स: अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा की सुपर सक्सेस के बाद, अनीत को कई बड़े प्रोजेक्ट्स मिले हैं, जैसे कि उनकी अनाउंस्ड मूवी शक्ति शालिनी (2026)।
अवार्ड्स
अनीत पड्डा जो कि अपनी पहली ही बड़ी फिल्म सैयारा 2025 और वेब सीरीज बिग गर्ल्स डोंट क्राई में उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग की वजह से बॉलीवुड और OTT इंडस्ट्री में धमाल मचा चुकी हैं। अनीत पड्डा के शानदार परफॉर्मेंस के लिए उन्हें अब तक कई बड़े अवार्ड्स मिल चुके हैं:
फिल्म सैयारा के लिए अवार्ड्स (2025-2026)
- ज़ी सिने अवार्ड्स (2026): अनीत पड्डा ने इस बड़े अवार्ड्स नाइट में डबल विन हासिल किया, और उन्हें व्यूअर्स चॉइस - बेस्ट एक्टर (फीमेल) और बेस्ट डेब्यू (फीमेल) का अवार्ड दिया गया। अनीत पड्डा ने यह अवार्ड अपने पिता सुखजीत पड्डा को डेडिकेट किया।
- चेतक स्क्रीन अवार्ड्स (2026): अनीत पड्डा को ब्रेकथ्रू न्यू एक्टर (फीमेल) का अवार्ड दिया गया।
- CNN-News18 शोशा रील अवार्ड्स (2026): अनीत पड्डा को फिल्म में उनकी मैग्नेटिक परफॉर्मेंस के लिए स्टार ऑफ द ईयर (फीमेल) का अवार्ड दिया गया।
- पिंकविला स्क्रीन एंड स्टाइल आइकॉन्स अवार्ड्स: अनीत पड्डा ने बेस्ट डेब्यू (फीमेल) का खिताब अपने नाम किया।
बॉलीवुड हंगामा इंडिया एंटरटेनमेंट
- अवार्ड्स: अनीत पड्डा को मोस्ट आइकॉनिक डेब्यू ऑफ द ईयर – फीमेल मिला, और उनके को-स्टार अहान पांडे के साथ बेस्ट ऑन-स्क्रीन जोड़ी ऑफ द ईयर का अवार्ड भी दिया गया।
- मूवीफाइड कंटेंट अवार्ड्स 3.0 (2026): अनीत पड्डा ने यहां भी बेस्ट डेब्यूटेंट (फीमेल) – मूवीज़ का अवार्ड जीता।
स्पेशल एंड ऑनर अवार्ड्स
- वोग वैल्यूज़: विमेन ऑफ़ एक्सीलेंस (2026): अनीत पड्डा को यह सम्मान उनकी इंस्पायरिंग और इम्पैक्ट-ड्रिवन पर्सनैलिटी के लिए मिला। अनीत ने इस इवेंट पर एक बहुत ही इमोशनल स्पीच दी थी, जो उन्होंने अपनी माँ को डेडिकेट किया।
- द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया: अनीत पड्डा को ब्रेकथ्रू आर्टिस्ट ऑफ़ द ईयर के ऑनर से सम्मानित किया गया है।
- CNN-News18 इंडियन ऑफ़ द ईयर अवार्ड्स (2025): अनीत पड्डा को और उनके को-स्टार अहान पांडे को उनके ब्रेकआउट इम्पैक्ट के लिए GenZ आइकॉन अवार्ड दिया गया।
- IMDb STARmeter Awards (2025): अनीत पड्डा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत में ही ब्रेकआउट स्टार का अवॉर्ड अपने नाम किया।
नॉमिनेशन
- फिल्मफेयर OTT अवार्ड्स (2024): अनीत पड्डा की सीरीज़ बिग गर्ल्स डोंट क्राई के लिए उन्हें बेस्ट ओरिजिनल साउंडट्रैक इन ए सीरीज़ के लिए नॉमिनेट किया गया।
- टाइम्स ऑफ़ इंडिया फ़िल्म अवार्ड्स (2025): अनीत पड्डा की सीरीज़ बिग गर्ल्स डोंट क्राई के लिए उन्हें डेब्यू एक्टर/एक्ट्रेस ऑफ़ द ईयर इन ए सीरीज़ का नॉमिनेशन मिला था।
पर्सनल लाइफ़
अनीत पड्डा अभी अनमैरिड हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ़ को काफ़ी प्राइवेट रखना पसंद करती हैं, लेकिन मीडिया और फ़ैंस के बीच अनीत की लाइफ़ हमेशा चर्चा में रहती है।
रिलेशनशिप और बॉयफ्रेंड
अहान पांडे के साथ रिश्ता: फिल्म सैयारा (2025) की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद ही अनीत और उनके को-स्टार अहान पांडे को कई जगह एक साथ स्पोर्ट किया गया और उनके अफेयर की खबरें आने लगी थीं।
शुरुआत में अनीत पड़ी और अहान पांडे एक-दूसरे को सिर्फ "बेस्ट फ्रेंड" बताते थे। लेकिन मार्च 2026 में ज़ी सिनेमा अवार्ड्स के दौरान अहान पांडे ने स्टेज पर अनीत को प्रपोज़ किया, जिसे अनीत ने एक्सेप्ट कर लिया। और अब उनका रिलेशनशिप पब्लिकली है।




~2.jpg)
~2.jpg)















0 Comments