सारा अली खान की जीवनी

 


सारा अली खान 


संक्षिप्त जीवनी

✦ नाम : सारा अली खान

✦ जन्म स्थान : मुंबई, महाराष्ट्र, भारत

✦ जन्म तिथि : 12 अगस्त 1995

✦ राशि : सिंह (लियो)

✦ ऊँचाई : 5 फीट 3 इंच

✦ राष्ट्रीयता : भारतीय

✦ उपनाम : सोम, सारा सुल्तान

✦ गृह नगर : मुंबई, महाराष्ट्र, भारत (पैतृक संबंध हरियाणा के पूर्व पटौदी राज्य से जुड़े हैं)

✦ शिक्षा
  • विद्यालय : बेसेंट मोंटेसरी स्कूल, मुंबई
  • हाई स्कूल : धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (डीएआईएस), मुंबई
  • महाविद्यालय/विश्वविद्यालय : कोलंबिया विश्वविद्यालय, न्यूयॉर्क सिटी, अमेरिका
  • शैक्षिक योग्यता : वर्ष 2016 में इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (ग्रेजुएट)
✦ व्यक्तिगत जानकारी
  • वंश : पितृ पक्ष से पठान (पश्तून) वंश से संबंध
  • धर्म : मुस्लिम परिवार में परवरिश; साथ ही अपने पिता की इस्लामी तथा माता की हिंदू-सिख विरासत का सम्मान करती हैं।
  • व्यवसाय : अभिनेत्री और मॉडल
  • सक्रिय वर्ष : 2018 से वर्तमान तक
  • वैवाहिक स्थिति : अविवाहित
✦ परिवार
  • पिता : सैफ अली खान
  • माता : अमृता सिंह
  • सौतेली माता : करीना कपूर खान
  • भाई :
  1. इब्राहिम अली खान (सगे भाई)
  2. तैमूर अली खान (सौतेले भाई)
  3. जेह अली खान (सौतेले भाई)

✦ 
रिश्ते
  • वर्तमान संबंध : अर्जुन प्रताप बाजवा (मीडिया रिपोर्टों के अनुसार)
  • पूर्व में जुड़े नाम : कार्तिक आर्यन, सुशांत सिंह राजपूत, वीर पहाड़िया
  • दादा-दादी
  1. दादा : मंसूर अली खान पटौदी
  2. दादी : शर्मिला टैगोर


सारा अली खान की जीवनी

सारा अली खान बॉलीवुड की उभरती और पॉपुलर एक्ट्रेस और मॉडल में से एक हैं। सारा अली खान बॉलीवुड के फेमस एक्टर सैफ अली खान और फेमस एक्ट्रेस अमृता सिंह की बेटी होने के साथ-साथ ग्रेट एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर और भारत के फेमस क्रिकेटर और इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन मंसूर अली खान पटौदी की पोती हैं।



जन्म और परिवार

सारा अली खान का जन्म 12 अगस्त 1995 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ है। उनकी हाइट 5 फीट 3 इंच है। उनकी राशि सिंह है। उनका धर्म इस्लाम है। सारा अली खान प्रोफेशन से एक्ट्रेस और मॉडल हैं। सारा अली खान मुंबई महाराष्ट्र के रहने वाली हैं। 

लेकिन उनकी बैकग्राउंड फैमिली हरियाणा के पटौदी फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं।  सारा अली खान के पिता सैफ अली खान मुस्लिम (पटौदी परिवार) से ताल्लुक रखते हैं और सारा अली खान की माँ अमृता सिंह सिख हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती हैं। 

सारा अली खान के माता-पिता का तलाक साल 2004 में हो गया था। तब से सारा अली खान अपनी माँ अमृता सिंह के साथ मुंबई के जुहू में रहती हैं। लेकिन सारा अली खान अपने पिता सैफ अली खान के भी काफी बंद हैं वो अपने पिता सैफ अली खान के घर भी जाते रहते हैं।



पिता

सारा अली खान के पिता सैफ अली खान हैं। जो कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता हैं। सारा अली खान के पिता अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी शाही परिवार और उत्तम दर्जे की जीवनशैली के लिए भी मशहूर हैं।  

सैफ अली खान का जन्म 16 अगस्त 1970 को नई दिल्ली भारत में हुआ था। सैफ अली खान हरियाणा की पूर्व रियासत पटौदी के 10 नवाब कहलाते हैं। 

सैफ अली खान भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज कप्तान मंसूर अली खान और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के बेटे हैं। सैफ अली खान के पिता मंसूर अली खान की मौत के बाद साल 2011 में सैफ को नवाब का ताज पहनाया गया था। 

सैफ अली खान की पहली शादी 1991 में अभिनेत्री अमृता सिंह से हुई थी। लेकिन साल 2004 में उनका तलाक हो गया। उनके 2 बच्चे हैं। इब्राहिम अली खान और सारा अली खान। 





सैफ अली खान की दूसरी शादी साल 2012 में बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर से हुई है।  उनसे भी 2 बच्चे हैं तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान। 

सारा अली खान के पिता सैफ अली खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1993 से की है। उनकी पहली फिल्म परंपरा है। जो कि 1993 में रिलीज हुई थी। 

सैफ अली खान के फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआत संघर्ष के बाद कई ऐसी फिल्म आईं जैसे 2001 में फिल्म दिल चाहता है, 2003 में कल हो ना हो, 2004 में फिल्म हम तुम, 2006 में फिल्म ओमकारा और 2008 में फिल्म रेस आदि। जैसी फिल्मों की वजह से उन्हें बॉलीवुड के टॉप सुपर स्टार के नाम की पहचान मिली।  

साल 2004 में रिलीज़ हुई फ़िल्म हम तुम के लिए सैफ़ को बेस्ट एक्टर का नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड भी दिया गया है।



माँ

सारा अली खान की माँ बॉलीवुड की 80 और 90 के दशक की एक टैलेंटेड मशहूर एक्ट्रेस अमृता सिंह हैं। सारा अली खान अपनी माँ अमृता सिंह को "बेस्ट फ्रेंड" और "थर्ड आई" मानती हैं।

सारा अली खान की माँ अमृता सिंह का जन्म 9 फरवरी 1958 को एक सिख हिंदू परिवार में हुआ था।
अमृता सिंह ने साल 1991 में खुद से उम्र में 12 साल छोटे सैफ़ अली खान से शादी की। तब अमृता सिंह एक टॉप एक्ट्रेस थीं। और तब सैफ़ अली खान का करियर शुरू भी नहीं हुआ था।

अमृता और सैफ़ के 2 बच्चे हुए सारा अली खान और इब्राहिम अली खान।  शादी से 13 साल साथ रहने के बाद अमृता सिंह और सैफ अली खान का साल 2004 में तलाक हो गया। 

साल 2004 के तलाक के बाद अमृता सिंह ने शादी नहीं की कि वह सिंगल मदर हैं। अमृता सिंह अपने बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के साथ मुंबई में रहकर अकेले ही दोनों बच्चों की परवरिश की हैं। 

अमृता सिंह के करियर की शुरुआत सनी देओल के साथ साल 1983 में आई फिल्म 'बेताब' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अमृता की पहली फिल्म बेताब सुपरहिट रही। 

अमृता सिंह की कोई ऐसी फिल्म है जो कि सुपरहिट हैं और उन्हें टॉप एक्ट्रेस के नाम से पहचान मिली है।  जैसे साल 1985 में फिल्म मर्द, 1986 में फिल्म चमेली की शादी, 1986 में फिल्म नाम और 1993 में आई फिल्म 'आइना' वगैरह। 

अमृता सिंह को 1993 में आई फिल्म 'आइना' के लिए फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी दिया गया था।

अमृता सिंह ने शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। लेकिन उन्होंने साल 2014 में फिल्म '2 स्टेट्स' और 2019 में फिल्म 'बदला' जैसी फिल्मों में नेगेटिव और स्पोर्टिंग रोल करके दमदार कमबैक किया है।





सौतेली माँ 

सारा अली खान की सौतेली माँ बॉलीवुड की सुपरस्टार अभिनेत्री करीना कपूर हैं। जो की 16 अक्टूबर 2012 में सारा अली खान के पिता सैफ अली खान से शादी की हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान और जहाँगीर अली खान हैं। जो की सारा अली खान के सौतेले भाई हैं।

दादा
सारा अली खान के दादा भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज कप्तान और पटौदी राज्य के आखिरी अधिकारी नवाब मंसूर अली खान पटौदी हैं।





दादी

सारा अली खान की दादी अनुभवी अभिनेत्री और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता शर्मिला टैगोर हैं। शर्मिला टैगोर नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्र नाथ टैगोर की खानदान से हैं।




सगा भाई
सारा अली खान के सगे भाई बॉलीवुड के उभरते हुए अभिनेता और मॉडल इब्राहिम अली खान हैं।  जो कि सारा अली खान से लगभग 5 साल छोटे हैं। सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के बीच फ्रेंड्स जैसा रिश्ता है। दोनों एक दूसरे का काफी सपोर्ट करते हैं।

इब्राहिम अली खान की स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (DIAS) मुंबई से पूरी हुई है। इब्राहिम अली खान को स्कूल टाइम से ही एक्टिंग और फिल्ममेकिंग के साथ-साथ क्रिकेट का शौक था। वो पढ़ाई और ड्रामा स्टेज एक्टिविटी से ज्यादा स्पोर्ट्स में इंटरेस्टेड थे। वो मुंबई के लोकल ग्राउंड्स पर और स्कूल टीम के लिए क्रिकेट खेलते थे।

इब्राहिम अली खान स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद लंदन (इंग्लैंड) के बोर्डिंग स्कूल (ब्लंडेल्स स्कूल) में हायर स्टडीज और कॉलेज की पढ़ाई के लिए गए और वहां से उन्होंने ग्रेजुएशन किया।  न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी (NYFA): इब्राहिम अली खान ने न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी (NYFA) से फिल्ममेकिंग और एक्टिंग का भी कोर्स किया है।

इब्राहिम अली खान के करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में साल 2008 में आई फिल्म 'टशन' में छोटा सा रोल प्ले किया था।

इब्राहिम अली खान ने करण जौहर की सुपरहिट फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जो कि साल 2023 में आई थी। इब्राहिम ने फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया था। और वहां इब्राहिम ने फिल्म मेकिंग की बारीकियों को सिखाया।

इब्राहिम अली खान ने बतौर लीड हीरो- साल 2025 में आई रोमांटिक, कॉमेडी फिल्म 'नादानियां' जिसमें कि खुशी कपूर के साथ एक्टिंग डेब्यू किया।  इब्राहिम की पहली फिल्म 'नादानियां' नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी।

इब्राहिम अली खान की आने वाली और हाल की फिल्म

इब्राहिम अली खान कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।
फिल्म 'सरज़मीन': इब्राहिम काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे बड़े स्टार के साथ काम कर रहे हैं।

फिल्म 'दिलेर': इब्राहिम अली खान फिल्म 'दिलेर' के लिए भी काम कर रहे हैं।



सौतेला भाई

सारा अली खान के 2 सौतेले भाई हैं तैमूर अली खान और जेह अली खान।

स्कूल/कॉलेज
सारा अली खान ने शुरुआती पढ़ाई बेसेंट मोंटेसरी स्कूल मुंबई महाराष्ट्र से की है।

हाई स्कूल: सारा अली खान ने अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई मुंबई के मशहूर स्कूल धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (DIAS) मुंबई महाराष्ट्र इंडिया से साल 2013 में पूरी की है।

सारा अली खान के स्कूल ग्रेजुएशन सेरेमनी का एक वायरल वीडियो है जिसमें सारा को नीता अंबानी सर्टिफिकेट दे रही हैं।

कॉलेज

सारा अली खान ने कॉलेज की पढ़ाई न्यूयॉर्क की टॉप लीग इंस्टीट्यूशन कोलंबिया यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस (डबल मेजर) में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया।

सारा ने लॉ की पढ़ाई के लिए ये सब्जेक्ट सेलेक्ट किया था लेकिन बाद में सारा का ध्यान एक्टिंग लाइन में चला गया।  सारा अली खान ने 4 साल की पढ़ाई को सिर्फ 3 साल में ही पूरा कर लिया था, बैक टू बैक सेमेस्टर लेकर और ज्यादा मेहनत करके। 

क्योंकि सारा अली खान को वापस मुंबई लौटकर अपनी एक्टिंग और फिटनेस पर फोकस करना था। 

सारा अली खान ने 19 मई 2016 को कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।

करियर

सारा अली खान के करियर की शुरुआत और ब्लॉकबस्टर एंट्री (2018)

सारा अली खान ने साल 2018 में फिल्म "केदारनाथ" से सुशांत सिंह राजपूत के साथ सारा अली खान ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है

इस फिल्म में सारा की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। और सारा को बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिया गया।  




साल 2018 में फिल्म सिम्बा रिलीज़ हुई। जिसमें सारा के साथ रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के साथ-साथ यह एक बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई।




सारा अली खान की शुरुआत सफलता के बाद 2020 से लेकर 2022 तक सारा अली खान के करियर का ग्राफ थोड़ा धीमा रहा। इस समय सारा अली खान की कुछ बड़ी बजट की फिल्में फ्लॉप हो गई हैं। 

 
जैसे 2020 में फिल्म "लव आज कल" कार्तिक आर्यन के साथ 2020 में "कुली नंबर 1" वरुण धवन के साथ 2021 में फिल्म "अतरंगी रे" अक्षय कुमार और धनुष के साथ 

2023 - 2025 कमबैक और बॉक्स ऑफिस पर वापसी

  • साल 2023 में फिल्म "ज़रा हटके ज़रा बचके" रिलीज़ हुई। जिसमें विक्की कौशल के साथ सारा अली खान की यह फिल्म बड़ी थिएटर हिट रही। इस फिल्म की कहानी और गाने को पब्लिक ने काफी पसंद किया। 



  • साल 2023 में फिल्म "गैसलाइट" और 2024 में "मर्डर मुबारक" ये फिल्में उनकी OTT थ्रिलर थीं। जिसमें से फिल्म मर्डर मुबारक को ऑडियंस की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला।  मिला.




  • साल 2024 में फिल्म "ऐ वतन मेरे वतन" रिलीज़ हुई. इस फिल्म में सारा अली खान ने फ्रीडम फाइटर का रोल प्ले किया. और इस फिल्म के लिए सारा अली खान को मिले-जुले रिव्यू मिले.



  • साल 2025 में फिल्म "स्काई फोर्स" रिलीज़ हुई जो अक्षय कुमार के साथ सारा अली खान की वॉर-ड्रामा फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिले. और इस फिल्म ने सारा अली खान के करियर को एक मज़बूत धक्का दिया.




हाल ही में रिलीज़ हुई और आने वाली फ़िल्में 2026

सारा अली खान फ़िल्म इंडस्ट्री में काफ़ी एक्टिव रहती हैं। और बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।

  • साल 2026 में फ़िल्म "पति पत्नी और वो" जो हाल ही में रिलीज़ हुई है और इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर एवरेज से ज़्यादा अच्छा बिज़नेस किया है। उनकी कॉमिक टाइमिंग को ऑडियंस की तरफ़ से काफ़ी तारीफ़ मिली है।



  • फ़िल्म उड़ता तीर (2026) यह सारा अली खान की आने वाली एक और बड़ी फ़िल्म है जो इसी साल 2026 में ही रिलीज़ होने वाली है।



डेब्यू अवार्ड्स फ़िल्म ("केदारनाथ" 2019)


सारा अली खान की फ़िल्म केदारनाथ जो कि साल 2018 में आई थी।  इस फिल्म के लिए सारा अली खान ने लगभग सारे मुख्य अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे।  2019 -फिल्मफेयर अवार्ड्स: बेस्ट फीमेल डेब्यू (जीता)


  • 2019 - IIFA अवार्ड्स: स्टार डेब्यू ऑफ़ द ईयर- फीमेल (जीता)
  • 2019 - स्क्रीन अवार्ड्स: मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर - फीमेल (जीता)
  • 2019 - ज़ी सिने अवार्ड्स: बेस्ट फीमेल डेब्यू (जीता)
  • 2019 - बॉलीवुड फिल्म जर्नलिस्ट अवार्ड्स: बेस्ट फीमेल डेब्यू (जीता)


एक्टिंग और परफॉर्मेंस अवार्ड्स


  • 2022 - OTT प्ले अवार्ड्स: ब्रेकथ्रू परफॉर्मेंस ऑफ़ द ईयर - फीमेल (जूरी अवार्ड) फिल्म "अतरंगी रे"
  • 2019 GQ मेन ऑफ़ द ईयर अवार्ड्स: ब्रेकथ्रू टैलेंट - (फिल्म सिम्बा)

स्टाइल और ब्यूटी अवार्ड्स


  • 2019 फेमिना ब्यूटी अवार्ड्स: फीमेल - फ्रेश फेस ऑफ़ द ईयर
  • 2022 फेमिना ब्यूटी अवार्ड्स: जेन-सेटर ऑफ़ द ईयर।

 मुख्य नॉमिनेशन

  • 2021/2022 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स / IFTA : लीड रोल में बेस्ट एक्ट्रेस (नॉमिनेटेड) फिल्म "लव आज कल" और फिल्म "अतरंगी रे" के लिए

  • 2022 इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन अवॉर्ड्स : कॉमिक रोल में बेस्ट परफॉर्मेंस (नॉमिनेटेड) फिल्म (अतरंगी रे)



पर्सनल लाइफ

सारा अली खान अनमैरिड हैं। लेकिन सारा अली खान और मॉडल और पॉलिटिशियन अर्जुन प्रताप बाजवा को केदारनाथ और राजस्थान में एक साथ स्पॉट किया गया था। इस वजह से सारा अली खान के साथ लेटेस्ट में अर्जुन प्रताप बाजवा को joda जाता है।

पास्ट रिलेशनशिप

सारा अली खान का पास्ट रिलेशनशिप एक्टर कार्तिक आर्यन, सुशांत सिंह और वीर पहाड़िया के साथ भी जोड़ा जा चुका है।





सारा अली खान ज्यादा मीडिया के कॉन्ट्रोवर्सी में पड़ना पसंद नहीं करते हैं। सारा अली खान अपने घर में अपनी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान के साथ टाइम स्पेंड करना काफी पसंद करती हैं। सारा अली खान डेयरी / पोएट्री लिखना और पुराने गाने सुनना काफी पसंद करती हैं।

थैंक्स






संक्षिप्त विवरण

सारा अली ख़ान जो की बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री है, उनका जनम तारीख 12 अगस्त 1995 और दिन शनिवार को हुआ था। और उनका जनम स्थान (मुंबई, महाराष्ट्र, भारत) था। सारा अली ख़ान की राशि सिंह है और कद 161 CM है। सारा अली ख़ान के घर का स्थान (मुंबई, महाराष्ट्र, भारत है) और उन्होंने अपनी स्कूल की शिक्षा

क) बीसेंट मोंटेसरी विद्यालय, मुंबई, महाराष्ट्र, भारत और

ख) धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई, महाराष्ट्र, भारत से ग्रहण की थी। 

और सारा अली ख़ान ने अपनी कॉलेज की शिक्षा (कोलंबिया यूनिवर्सिटी, न्यू यॉर्क सिटी, न्यू यॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका) से ग्रहण की थी।
 
सारा अली ख़ान की राष्ट्रीयता भारत की है और उनका धर्म इस्लाम धर्म है। सारा अली ख़ान पेशे से अभिनेत्री है। जो की वर्तमान वर्ष 2018 से अपना कार्य कर रही है। सारा अली ख़ान शादी शुदा नहीं है। सारा अली ख़ान की माता का नाम अमृता सिंह और पिता का नाम सैफ़ अली ख़ान (अभिनेता) है। 



Comments

  1. Very good content and very useful information thanks

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Famous indian actor Konidela Ramcharan teja Biography

INDIAN FAMOUS ACTRESS AARTI CHABRIA_ BIOGRAPHY

Indian famous singer satendra sartaj Biography

Indian famous actor Joseph Vijay Chandrashekhar biography

INDIAN FAMOUS ACTRESS MAMTA YADAV_ BIOGRAPHY

Indian famous singer sonu nigam biography

करण देओल की जीवनी

Indian famous actor Vedang Raina biography

अदिति राव हैदरी की जीवनी