इब्राहिम अली खान की जीवनी

 


इब्राहिम अली खान 


संक्षिप्त जीवनी

✦ नाम : इब्राहिम अली खान

✦ जन्म की जगह : मुंबई महाराष्ट्र इंडिया

✦ जन्म की तारीख : 5 मार्च 2001

✦ राशि : मीन

✦ हाइट : 5 फीट 11 इंच

✦ नेशनैलिटी : इंडियन

✦ निक नेम : इग्गी पोटर, जूनियर खान

✦ होम टाउन : मुंबई महाराष्ट्र इंडिया (फैमिली की जड़ें हरियाणा में पुश्तैनी पटौदी स्टेट से जुड़ी हैं)

✦ स्कूल : शुरुआती पढ़ाई मुंबई में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (DAIS) में

✦ बोर्डिंग स्कूल : ब्लंडेल्स स्कूल, टिवर्टन, डेवोन, इंग्लैंड में।

✦ कॉलेज : न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी (NYFA) न्यूयॉर्क शहर USA में, जहाँ उन्होंने फिल्म मेकिंग में बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (BFA) की डिग्री ली।

 ✦ धर्म : इस्लाम 

✦ पेशा : एक्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर 

✦ एक्टिव रहने के साल : 2023 असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर, और ऑफिशियली 2025 में मेनस्ट्रीम लीडिंग एक्टर के तौर पर डेब्यू किया 

✦ मैरिटल स्टेटस : अनमैरिड 

✦ पेरेंट्स : पिता: सैफ अली खान 

✦ मां : अमृता सिंह 

✦ सौतेली मां : करीना कपूर खान 

✦ भाई : तैमूर अली खान और जेह अली खान (सौतेला भाई) 

✦ बहन : बड़ी बहन सारा अली खान 

✦ दादा : मंसूर अली खान 

✦ दादी : शर्मिला टैगोर



इब्राहिम अली खान की जीवनी

इब्राहिम अली खान बॉलीवुड के उभरते हुए एक्टर और मॉडल में से एक हैं। इब्राहिम अली खान बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खान और मशहूर एक्ट्रेस अमृता सिंह के बेटे होने के साथ-साथ महान एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर और भारत के मशहूर क्रिकेटर और इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन मंसूर अली खान पटौदी के पोते हैं।



जन्म और परिवार

इब्राहिम अली खान का जन्म 5 मार्च 2001 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। उनकी हाइट 5 फीट 11 इंच है। उनकी राशि मीन है। उनका धर्म इस्लाम है। इब्राहिम अली खान प्रोफेशन से एक्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। इब्राहिम अली खान मुंबई महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। लेकिन उनकी बैकग्राउंड फैमिली हरियाणा के पटौदी फैमिली से ताल्लुक रखती हैं।  इब्राहिम अली खान के पिता सैफ अली खान मुस्लिम (पटौदी परिवार) से ताल्लुक रखते हैं और इब्राहिम अली खान की माँ अमृता सिंह सिख हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती हैं। 

इब्राहिम अली खान के माता-पिता का तलाक साल 2004 में हो गया था। तब से इब्राहिम अली खान अपनी माँ अमृता सिंह के साथ मुंबई के जुहू में रहते हैं। लेकिन इब्राहिम अली खान अपने पिता सैफ अली खान के भी काफी बंद हैं वो अपने पिता सैफ अली खान के घर भी जाते रहते हैं।




पिता

इब्राहिम अली खान के पिता सैफ अली खान हैं। जो कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता हैं। इब्राहिम अली खान के पिता अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी शाही फैमिली और क्लासी लाइफस्टाइल के लिए भी मशहूर हैं।  सैफ अली खान का जन्म 16 अगस्त 1970 को नई दिल्ली भारत में हुआ था। सैफ अली खान हरियाणा की पूर्व रियासत पटौदी के 10 नवाब कहलाते हैं।

सैफ अली खान भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज कप्तान मंसूर अली खान और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के बेटे हैं। सैफ अली खान के पिता मंसूर अली खान की मौत के बाद साल 2011 में सैफ को नवाब का ताज पहनाया गया था। 



सैफ अली खान की पहली शादी 1991 में अभिनेत्री अमृता सिंह से हुई थी। लेकिन साल 2004 में उनका तलाक हो गया। उनके 2 बच्चे हैं। इब्राहिम अली खान और सारा अली खान। सैफ अली खान की दूसरी शादी साल 2012 में बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर से हुई है।  उनसे भी 2 बच्चे हैं तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान।

इब्राहिम अली खान के पिता सैफ अली खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1993 से की है। उनकी पहली फिल्म परंपरा है। जो कि 1993 में रिलीज हुई थी।

सैफ अली खान के फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआत संघर्ष के बाद कई ऐसी फिल्म आईं जैसे 2001 में फिल्म दिल चाहता है, 2003 में कल हो ना हो, 2004 में फिल्म हम तुम, 2006 में फिल्म ओमकारा और 2008 में फिल्म रेस आदि। जैसी फिल्मों की वजह से उन्हें बॉलीवुड के टॉप सुपर स्टार के नाम की पहचान मिली।  

साल 2004 में रिलीज़ हुई फ़िल्म हम तुम के लिए सैफ़ को बेस्ट एक्टर का नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड भी दिया गया है।



माँ

इब्राहिम अली खान की माँ बॉलीवुड की 80 और 90 के दशक की एक टैलेंटेड मशहूर एक्ट्रेस अमृता सिंह हैं। इब्राहिम अली खान की माँ अमृता सिंह का जन्म 9 फरवरी 1958 को एक सिख हिंदू परिवार में हुआ था।

अमृता सिंह ने साल 1991 में खुद से उम्र में 12 साल छोटे सैफ़ अली खान से शादी की। तब अमृता सिंह एक टॉप एक्ट्रेस थीं। और तब सैफ़ अली खान का करियर शुरू भी नहीं हुआ था।

अमृता और सैफ़ के 2 बच्चे हुए सारा अली खान और इब्राहिम अली खान।  शादी से 13 साल साथ रहने के बाद अमृता सिंह और सैफ अली खान का साल 2004 में तलाक हो गया। साल 2004 के तलाक के बाद अमृता सिंह ने शादी नहीं की कि वह सिंगल मदर हैं। 

अमृता सिंह अपने बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के साथ मुंबई में रहकर अकेले ही दोनों बच्चों की परवरिश की हैं। 

अमृता सिंह के करियर की शुरुआत सनी देओल के साथ साल 1983 में आई फिल्म 'बेताब' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अमृता की पहली फिल्म बेताब सुपरहिट रही। 

अमृता सिंह की कोई ऐसी फिल्म है जो कि सुपरहिट हैं और उन्हें टॉप एक्ट्रेस के नाम से पहचान मिली है।  जैसे साल 1985 में फिल्म मर्द, 1986 में फिल्म चमेली की शादी, 1986 में फिल्म नाम और 1993 में आई फिल्म 'आइना' वगैरह। 

अमृता सिंह को 1993 में आई फिल्म 'आइना' के लिए फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी दिया गया था।

अमृता सिंह ने शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। लेकिन उन्होंने साल 2014 में फिल्म '2 स्टेट्स' और 2019 में फिल्म 'बदला' जैसी फिल्मों में नेगेटिव और स्पोर्टिंग रोल करके दमदार कमबैक किया है।




बहन

इब्राहिम अली खान की बहन बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस सारा अली खान हैं। जो कि इब्राहिम अली खान से लगभग 5 साल बड़ी हैं। इब्राहिम अली खान और सारा अली खान के बीच काफी स्ट्रॉन्ग और फ्रेंड वाला रिश्ता है। 

सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम अली खान की काफी सपोर्ट करती हैं। सारा अली खान का जन्म 12 अगस्त 1995 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ है। इब्राहिम अली खान की बहन सारा अली खान कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हैं। 

सारा अली खान ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' से सुशांत सिंह राजपूत के साथ किया है।

फिल्म 'केदारनाथ' के लिए सारा अली खान को बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।  सारा अली खान की कई ऐसी हिट फिल्में हैं। जैसे 2018 में फिल्म सिम्बा, 2021 में फिल्म 'अतरंगी रे' और 2023 में फिल्म ज़रा हटके ज़रा बचके वगैरह।

सारा अली खान की हालिया रिलीज़ फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' जो कि 2025 में आई थी। और साल 2026 में सारा अली खान की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' रिलीज़ हुई है।


सौतेली माँ

इब्राहिम अली खान की सौतेली माँ बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस करीना कपूर हैं। जो कि 16 अक्टूबर 2012 को इब्राहिम अली खान के पिता सैफ अली खान से शादी की हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान और जहाँगीर अली खान हैं। जो कि इब्राहिम अली खान के सौतेले भाई हैं।



 दादाजी

इब्राहिम अली खान के दादाजी इंडियन क्रिकेट टीम के लेजेंडरी कैप्टन और पटौदी स्टेट के आखिरी ऑफिशियल नवाब मंसूर अली खान पटौदी हैं।

दादी

इब्राहिम अली खान की दादी वेटरन एक्ट्रेस और नेशनल फिल्म अवॉर्ड विनर शर्मिला टैगोर हैं। शर्मिला टैगोर नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्र नाथ टैगोर की खानदान से हैं।



स्कूल और कॉलेज

इब्राहिम अली खान की स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (DIAS) मुंबई से पूरी हुई है। इब्राहिम अली खान को स्कूल टाइम से ही एक्टिंग और फिल्ममेकिंग के साथ-साथ क्रिकेट का शौक था। वह पढ़ाई और ड्रामा स्टेज एक्टिविटी से ज्यादा स्पोर्ट्स में इंटरेस्टेड थे। वह मुंबई के लोकल ग्राउंड्स पर और स्कूल टीम के लिए क्रिकेट खेलते थे।

 कॉलेज/ हायर स्टडीज़

इब्राहिम अली खान स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद लंदन (इंग्लैंड) के बोर्डिंग स्कूल (ब्लंडेल्स स्कूल) में हायर स्टडीज़ और कॉलेज की पढ़ाई के लिए गए और वहाँ से उन्होंने ग्रेजुएशन किया।

न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी (NYFA): इब्राहिम अली खान ने न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी (NYFA) से फिल्ममेकिंग और एक्टिंग का भी कोर्स किया है।


करियर
बचपन में डेब्यू

इब्राहिम अली खान के करियर की शुरुआत चाइल्ड एक्टर के तौर पर साल 2008 में आई फिल्म 'टशन' में छोटा सा रोल प्ले किया था।

बिहाइंड द सीन्स ट्रेनिंग

इब्राहिम अली खान ने करण जौहर की सुपरहिट फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जो साल 2023 में आई थी।  इब्राहिम ने फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया था। और वहां इब्राहिम ने फिल्म मेकिंग की बारीकियां सिखाईं।

एक एडल्ट के तौर पर एक्टिंग डेब्यू

इब्राहिम अली खान ने लीड हीरो के तौर पर- साल 2025 में आई रोमांटिक, कॉमेडी फिल्म 'नादानियां' जिसमें खुशी कपूर के साथ एक्टिंग डेब्यू किया। इब्राहिम की डेब्यू फिल्म 'नादानियां' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।



आने वाली और हाल की फिल्म

इब्राहिम अली खान कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।

  • फिल्म 'सरजमीन' : इब्राहिम काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे बड़े स्टार के साथ काम कर रहे हैं।

  • फिल्म 'दिलेर' : इब्राहिम अली खान फिल्म 'दिलेर' के लिए भी काम कर रहे हैं।


 अवॉर्ड्स और नॉमिनेशन

इब्राहिम अली खान का बॉलीवुड और फैशन इंडस्ट्री में नई नई शुरुआत हुई है।


  • 2025 फिल्मफेयर ग्लैमर और स्टाइल अवॉर्ड।इब्राहिम अली खान ने प्रेस्टीजियस इवेंट में 'यंग फैशन तुर्क ऑफ द ईयर' का टाइटल जीता।

  • 2025 ELLE ब्यूटी अवॉर्ड  : इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म 'नादानियां' के लिए इब्राहिम को 'राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर' (पॉपुलर अवॉर्ड) से नवाजा गया।

  • 2025 ELLE स्टाइल अवॉर्ड: इब्राहिम ने इस मेगा फैशन प्लेटफॉर्म पर 'ELLE फेस टू वॉच आउट फॉर' की ट्रॉफी जीती।

  • 2025 इंटरनेशनल आइकॉनिक अवॉर्ड्स: फिल्म 'नादानियां' के लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया।

  •  2025 स्टार एमिनेंस अवार्ड्स: फिल्म 'सरज़मीन' में इब्राहिम के बेस्ट काम के लिए 'बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (OTT)' के लिए नॉमिनेट किया गया।

  • 2020 में बॉलीवुड लाइफ अवार्ड्स; इब्राहिम को सोशल मीडिया प्रेजेंस के लिए 'न्यू किड ऑन द ब्लॉक' कैटेगरी में भी नॉमिनेशन मिला था।



पर्सनल लाइफ

इब्राहिम अली खान अनमैरिड हैं। और इब्राहिम अली खान का नाम स्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के साथ पिछले कुछ सालों से काफी जोड़ा जाता है। लेकिन इब्राहिम और पलक तिवारी का कहना है कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

इब्राहिम अली खान ज्यादा मीडिया के कॉन्ट्रोवर्सी में पड़ना पसंद नहीं करते हैं। वो थोड़े इंट्रोवर्ट और शांत नेचर के हैं।


थैंक्स



Comments

Popular posts from this blog

Famous indian actor Konidela Ramcharan teja Biography

INDIAN FAMOUS ACTRESS AARTI CHABRIA_ BIOGRAPHY

Indian famous singer satendra sartaj Biography

Indian famous actor Joseph Vijay Chandrashekhar biography

INDIAN FAMOUS ACTRESS MAMTA YADAV_ BIOGRAPHY

Indian famous singer sonu nigam biography

करण देओल की जीवनी

Indian famous actor Vedang Raina biography

अदिति राव हैदरी की जीवनी

सारा अली खान की जीवनी