आर्यन खान
संक्षिप्त जीवनी
✦ नाम : आर्यन खान
✦ जन्म स्थान : मुंबई महाराष्ट्र इंडिया
✦ जन्म की तारीख : 12 नवंबर 1997
✦ राशि : वृश्चिक
✦ हाइट : लगभग 5 फीट 8 इंच (173 - 174 cm)
✦ राष्ट्रीयता : भारतीय
✦ निक नेम : आर्य
✦ होम टाउन : मुंबई महाराष्ट्र इंडिया
✦ स्कूल :
- धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल मुंबई महाराष्ट्र और
- सेवनओक्स स्कूल इंग्लैंड
✦ कॉलेज/यूनिवर्सिटी : यूनिवर्सिटी ऑफ़ सदर्न कैलिफ़ोर्निया (USC)
✦ धर्म : इस्लाम धर्म
✦ पेशा : फिल्ममेकर, राइटर (स्क्रीनराइटर) एंटरप्रेन्योर (बिज़नेसमैन)
✦ एक्टिव रहने के साल : 2022 से अब तक
✦ मैरिटल स्टेटस : अनमैरिड
✦ पर्सेंट रिलेशनशिप : लारिसा बोनेसी
✦ माता-पिता:
- पिता: शाहरुख खान
- माता: गौरी खान
✦ भाई-बहन:
- सुहाना खान (बहन) और
- अबराम खान (भाई)
विस्तृत जीवनी
आर्यन खान एक इंडियन फिल्ममेकर, राइटर और एंटरप्रेन्योर हैं, जो बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और फिल्म प्रोड्यूसर गौरी खान के बड़े बेटे हैं।
जन्म और परिवार
आर्यन खान का जन्म 12 नवंबर 1997 को मुंबई महाराष्ट्र इंडिया में हुआ था। आर्यन खान की राशि वृश्चिक है। उनकी हाइट लगभग 5 फीट 8 इंच है। वह मुंबई महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और उनकी नेशनैलिटी इंडियन है।
आर्यन खान का जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ है जहाँ उनके पिता शाहरुख खान मुस्लिम हैं और उनकी मां गौरी खान हिंदू हैं। आर्यन खान के घर में हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्मों को बराबर सम्मान दिया जाता है। आर्यन खान दोनों धर्मों का सम्मान करते हैं पर आर्यन खान अपने आप को मुस्लिम बताते हैं।
उनका निक नेम आर्य है। उन्हें प्यार से आर्य के नाम से बुलाया जाता है। आर्यन खान का बचपन मुंबई के मशहूर बांग्ला "मन्नत" में बीता है और आर्यन स्टार किड होने की वजह से मीडिया और लाइमलाइट के बीच रहे हैं।
वो प्रोफेशनली एंटरप्रेन्योर (बिजनेसमैन), फिल्ममेकर और स्क्रीनराइटर (स्क्रिप्ट राइटर) हैं।
पिता
आर्यन खान के पिता इंडियन सिनेमा के सबसे बड़े और असरदार सुपरस्टार्स में से एक शाहरुख खान हैं। वो दुनिया भर में "किंग खान" "बॉलीवुड के बादशाह" "रोमांस के किंग" के नाम से जाने जाते हैं। उनका जन्म 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में हुआ था।
शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के मशहूर टीवी सीरियल जैसे फौजी और सर्कस से की थी। उन्होंने साल 1992 में फिल्म दीवाना से बॉलीवुड डेब्यू किया था। और अबतक की उनकी कुछ ऐसी फिल्में हैं जिनकी वजह से उन्हें पूरी दुनिया भर में पहचान मिली। शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन का काफी सपोर्ट करते हैं।
माँ
आर्यन खान की माँ इंडिया की मशहूर इंटीरियर डिजाइनर और फिल्म प्रोड्यूसर गौरी खान हैं। उनका जन्म 8 अक्टूबर 1970 को दिल्ली में एक पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था। गौरी खान इंडिया के टॉप लग्जरी इंटीरियर डिज़ाइनर के साथ-साथ रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन कंपनी की को-फ़ाउंडर और चेयरपर्सन हैं
गौरी खान अपने बच्चों का भी खास ख्याल रखती हैं। वो अपने बेटे आर्यन खान की काफ़ी सपोर्ट करती हैं।
बहन
आर्यन खान की बहन बॉलीवुड की उभरती हुई एक्ट्रेस, मॉडल और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी सुहाना खान हैं। जो कि आर्यन खान से उम्र में 3 साल छोटी हैं।
उनका जन्म 22 मई 2000 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ है। उन्होंने अपनी स्कूलिंग मुंबई के मशहूर धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है। और कॉलेज न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी NYU के टिश स्कूल ऑफ़ द आर्ट्स से एक्टिंग और ड्रामा की पढ़ाई की।
सुहाना खान ने साल 2023 में ज़ोया अख्तर की नेटफ्लिक्स फ़िल्म द आर्चीज़ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया है। आर्यन और सुहाना के बीच काफ़ी सपोर्टिंग वाला रिश्ता है। वो दोनों एक दूसरे का काफ़ी सपोर्ट करते हैं।
स्कूल
आर्यन खान ने अपनी शुरुआत पढ़ाई मुंबई के मशहूर धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (DIAS) से की है।
हाई स्कूल (इंग्लैंड)
जब आर्यन खान 15 साल के थे (साल 2012) तब उन्हें मीडिया अटेंशन से दूर और हॉस्टल लाइफ का एक्सपीरियंस देने के लिए इंग्लैंड के "सेवनओक्स स्कूल, केंट लंदन में एडमिशन करवा दिया। और उन्होंने अपने हाई स्कूल की पढ़ाई सेवनओक्स स्कूल केंट लंदन से पूरी की है।
कॉलेज और हायर एजुकेशन यूनाइटेड स्टेट्स
आर्यन खान ने अपने कॉलेज की पढ़ाई यूनिवर्सिटी ऑफ़ सदर्न कैलिफ़ोर्निया (USC), लोक एंग्लिसेस USA से की है। उन्होंने वहाँ से साल 2020 - 2021 में बैचलर ऑफ़ फाइन आर्ट्स (BFA) इन सिनेमैटिक आर्ट्स फ़िल्म एंड टेलीविज़न प्रोडक्शन की डिग्री हासिल की है।
आर्यन खान एक्टिंग के बजाए उन्होंने कैमरे के पीछे काम करना ठीक समझा इसलिए उन्होंने USC के मशहूर स्कूल ऑफ़ सिनेमैटिक आर्ट्स से स्क्रीनराइटिंग (स्क्रिप्ट राइटिंग) और फ़िल्म के डायरेक्शन की बारीकियाँ सिखाईं।
करियर
आर्यन खान शुरू से ही कैमरे के पीछे रहकर काम करना पसंद करते हैं। आर्यन खान ने अपने करियर को दो बड़े फ़ील्ड में बाँटा हुआ है। उन्होंने फिल्ममेकिंग और बिज़नेस दोनों में अपना करियर बनाया है। आर्यन खान ने अपने डायरेक्शन और राइटिंग करियर की शुरुआत बहुत बड़े लेवल पर की है।
असिस्टेंट डायरेक्टर (2023): आर्यन खान ने करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया ताकि सेट पर प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस ले सकें।
डायरेक्टोरियल डेब्यू 2025: आर्यन खान ने नेटफ्लिक्स की मशहूर सटायरिकल कॉमेडी ड्रामा सीरीज़ "द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड"* से अपना डेब्यू किया है।
आर्यन सीरीज़ के शोरनर, राइटर और डायरेक्टर हैं। इसमें बॉबी देओल, राघव जुयाल और लक्ष्य लालवानी जैसे सितारे शामिल होने के साथ-साथ शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान की कमिंग्स भी हैं।
पहली बड़ी स्क्रीन - मूवी (2026 प्रोजेक्ट) : आर्यन खान को OTT पर बड़ी कामयाबी मिलने के बाद, वो अब बड़े परदे (थियेट्रिकल फिल्म) के लिए अगली मूवी पर काम कर रहे हैं। जिसकी शूटिंग साल 2026 से शुरू हो गई है।
शाहरुख खान के साथ प्रोजेक्ट (2027) : रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्यन का कहना है कि वो पहले अपनी दूसरी थिएट्रिकल फिल्म से खुद को एक बड़े डायरेक्टर के तौर पर साबित करना चाहते हैं। और इसके बाद आर्यन अपने पिता शाहरुख खान को डायरेक्ट करेंगे, जिसका कोर आइडिया दोनों पहले से ही लॉक कर चुके हैं।
वॉइस एक्टिंग: आर्यन खान एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में इनक्रेडिबल्स (हम हैं लाजवाब) में तेज़ के लिए और 2019 में द लायन किंग के हिंदी वर्शन सिम्बा के कैरेक्टर के लिए उन्होंने अपनी आवाज़ दी थी।
एंटरप्रेन्योरशिप और बिज़नेस करियर
आर्यन खान फिल्ममेकिंग के अलावा एक सफल बिज़नेसमैन भी हैं।
SLAB वेंचर्स (2022): आर्यन खान ने अपने पार्टनर के साथ मिलकर इस कंपनी की शुरुआत की।
D'YAVOL ब्रांड: इस कंपनी के नीचे आर्यन खान एक लग्ज़री बेवरेजेज़: आर्यन खान का यह ब्रांड ग्लोबल लेवल पर प्रीमियम बेवरेजेज़ भी सप्लाई करता है, जिसे कई इंटरनेशनल अवॉर्ड्स भी मिले हैं। लाइफस्टाइल कलेक्टिव ब्रांड लॉन्च किया है।
इसमें आर्यन का एक लग्ज़री कपड़ों का ब्रांड है जिसे D'YAVOL X कहा जाता है। आर्यन खान इस ब्रांड के पहले AD के डायरेक्टर भी हैं। और इसमें आर्यन के साथ शाहरुख खान भी देखे गए थे।
बेवरेज: आर्यन खान का यह ब्रांड ग्लोबल लेवल पर प्रीमियम बेवरेज भी सप्लाई करता है, जिसे कई इंटरनेशनल अवॉर्ड भी मिले हैं।
अवार्ड्स
आर्यन खान ने अपनी क्रिटिक्स की तारीफ़ पाने वाली नेटफ्लिक्स सीरीज़ "द बेड्स ऑफ़ बॉलीवुड"* के लिए कई "बेस्ट डेब्यूटेंट डायरेक्टर" अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।
- NDTV इंडियन ऑफ़ द ईयर: आर्यन को डेब्यूटेंट डायरेक्टर ऑफ़ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया।
- नवभारत टाइम्स अवॉर्ड्स: आर्यन को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देविंदर फडणवीस जी से बेस्ट डेब्यूटेंट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला।
- स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन (SWA) अवार्ड्स: उन्हें सीरीज़ की राइटिंग के लिए बेस्ट डायलॉग और बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवार्ड मिला।
- आइकॉनिक गोल्ड अवार्ड्स: बेस्ट डायरेक्टर (वेबसीरीज़)
- पिंकविला स्क्रीन OTT अवार्ड्स: डायरेक्टर - OTT
- बॉलीवुड हंगामा OTT इंडिया फेस्ट: बेस्ट डायरेक्टर (ओरिजिनल सीरीज़)
पर्सनल लाइफ
आर्यन खान अभी अनमैरिड हैं। आर्यन खान काफी ग्राउंडेड और इंट्रोवर्ट माने जाते हैं। लेकिन आर्यन के दोस्तों के मुताबिक वो असली ज़िंदगी में काफी पोलाइट और हंबल हैं।
स्पोर्ट्स और फिटनेस
आर्यन फिटनेस के शौकीन हैं और वो मार्शल आर्ट्स का भी शौक रखते हैं। आर्यन ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं और वो स्टेट - लेवल पर गोल्ड मेडल भी जीत चुके हैं। आर्यन मुंबई में कई बार अपने दोस्तों के साथ पैडल टेनिस खेलते हुए देखे दिखे हैं।
रिलेशनशिप
आर्यन खान ने अभी तक किसी भी रिलेशनशिप को ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है। पर मीडिया में आर्यन खान का नाम इनके साथ जोड़ा जाता है।
करंट रूमर्स: आर्यन खान का नाम ब्राजीलियन एक्ट्रेस और मॉडल लारिसा बोन्सी के साथ जोड़ा जा रहा है। उनकी डेटिंग की खबर ज्यादा चर्चा में है। आर्यन और लारिसा बोन्सी को मुंबई में कई बार पार्टीज, न्यू ईयर सेलिब्रेशन और कॉन्सर्ट में एक साथ देखा गया है।
पुराने रूमर्स: आर्यन खान का नाम मीडिया में पहले पाकिस्तानी एक्ट्रेस सादिया खान और नोरा फतेही के साथ जोड़ा जा चुका था।












0 Comments