करण देओल की जीवनी

करण देओल


संक्षिप्त जीवनी

✦ नाम : करण सिंह देओल

✦ जन्म स्थान : मुंबई महाराष्ट्र

✦ जन्म की तारीख : 27 नवंबर 1990

✦ निक नेम : रॉकी

✦ राशि : धनु

✦ हाइट : 5 फीट 8 इंच

✦ राष्ट्रीयता : भारतीय

✦ होम टाउन : मुंबई महाराष्ट्र इंडिया

✦ स्कूल : इकोल मोंडियाल वर्ल्ड स्कूल जुहू मुंबई

✦ कॉलेज : मुंबई यूनिवर्सिटी (बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन)

✦ एक्टिंग ट्रेनिंग : स्टेला एडलर स्टूडियो ऑफ़ एक्टिंग (मुंबई ब्रांच)

✦ एडवांस्ड एक्टिंग ट्रेनिंग : ईलिंग फ़िल्म स्टूडियो लंदन

✦ धर्म : हिंदू धर्म

✦ पेशा : एक्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर

✦ जाति : पंजाबी जट्ट

✦ एक्टिव रहने के साल : 2019 से अब तक

✦ मैरिटल स्टेटस : शादीशुदा 

✦ पत्नी: दृशा आचार्य 

✦ शादी की तारीख: 18 जून 2023 

✦ माता-पिता: पिता: सनी देओल 

✦ माता: पूजा देओल

✦ भाई: राजवीर देओल 

✦ कज़िन भाई: आर्यमन देओल और धरम देओल (बॉबी देओल के बेटे) 

✦ दादा: धर्मेंद्र 

✦ दादी: प्रकाश कौर 

✦ सौतेली दादी: हेमा मालिनी 

✦ चाचा: बॉबी देओल (चाचा) 

✦ अभय देओल (कज़िन चाचा)



करण देओल की जीवनी

करण देओल भारतीय बॉलीवुड के नवीनतम अभिनेता और सहायक निर्देशक के साथ-साथ बॉलीवुड के प्रसिद्ध देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी के सदस्य हैं। करण देओल बॉलीवुड के महान अभिनेता धर्मेंद्र के पोते और सुपरस्टार सनी देओल के बेटे हैं। जन्म और परिवार करण देओल का जन्म 27 नवंबर 1990 मुंबई महाराष्ट्र में हुआ है। उनका निक नेम रॉकी है। उनकी हाइट 5 फीट 8 इंच है। उनकी राशि धनु है। करण मुंबई महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। उनकी राष्ट्रीयता भारतीय है। करण पंजाबी जट्ट परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनका धर्म हिंदू धर्म है। करण एक अभिनेता और सहायक निर्देशक के रूप में जाने जाते हैं। 



करण देओल के पिता सनी देओल


करण देओल के पिता बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल हैं। उनका असली नाम अजय सिंह देओल है।  करण के पिता सनी देओल का जन्म 19 अक्टूबर 1956 को पंजाब के सहनीवाल में हुआ था। 

वो अपने एक्शन, दमदार आवाज और ढाई किलो के हाथ के नाम से मशहूर हैं। सनी देओल अनुभवी बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के बड़े बेटे और बॉबी देओल के बड़े भाई हैं।

सनी देओल की शादी 1984 में पूजा देओल से हुई है। जो कि एंग्लो इंडियन पृष्ठभूमि परिवार से ताल्लुक रखती है और उनको ब्रिटिश नागरिकता भी मिली हुई है। 

करण देओल के पिता सनी देओल का एक्टिंग करियर 


साल 1983 से शुरू हुआ था। सनी देओल की पहली डेब्यू फिल्म बेताब थी जो कि रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। फिल्म बेताब रिलीज होती ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। सनी देओल रातों रात एक रोमांटिक स्टार के नाम से मशहूर हो गए।  
करण देओल के पिता सनी देओल की कई आइकॉनिक फ़िल्में भी हैं। जैसे

  • फ़िल्म घायल 1990
  • दामिनी 1993
  • बॉर्डर 1997
  • गदर एक प्रेम कथा 2001 वगैरह।

करण के पिता सनी देओल को 2 बार नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड और 2 फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड के साथ कई प्रेस्टीजियस अवॉर्ड भी दिए गए हैं।



करण देओल की माँ पूजा देओल


करण देओल की माँ का नाम पूजा देओल है। पूजा देओल की शादी से पहले का नाम लिंडा महल था। पूजा देओल का जन्म 21 सितंबर 1957 को लंदन में हुआ था। और उनकी शादी साल 1984 में सुपरस्टार सनी देओल से हुई थी। पूजा देओल एंग्लो इंडियन बैकग्राउंड फैमिली से हैं। 

करण देओल की माँ पूजा देओल फिल्म राइटर के साथ-साथ हाउस वाइफ भी हैं। वो अपने बच्चे करण देओल और राजवीर देओल का खास ख्याल रखती हैं। करण देओल की माँ पूजा देओल ने साल 2013 में आई फिल्म यमला पगला दीवाना 2 की स्टोरीलाइन और कहानी भी लिखी थी।

पूजा देओल लाइमलाइट से दूर बहुत ही प्राइवेट और लो प्रोफाइल जिंदगी जीना पसंद करती हैं। 



करण देओल का भाई राजवीर देओल


करण देओल का छोटा भाई राजवीर देओल जो सनी देओल और पूजा देओल के छोटे बेटे हैं। राजवीर देओल - देओल खानदान की तीसरी पीढ़ी के एक उभरते हुए एक्टर हैं। राजवीर देओल का जन्म 12 मई 1994 में हुआ है।

राजवीर देओल UK से थिएटर और एक्टिंग की पढ़ाई के साथ-साथ मशहूर डायरेक्टर फिरोज अब्बास खान के अंडर एक्टिंग की प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी की है।

करण देओल के भाई राजवीर देओल का एक्टिंग करियर

साल 2023 से शुरू हुआ है। उन्होंने साल 2023 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म दोनों से बॉलीवुड में अपना एक्टिंग डेब्यू किया।


राजवीर देओल और करण देओल के बीच एक दोस्त जैसा रिश्ता है।



करण देओल के दादा धर्मेंद्र

करण देओल के दादा का नाम धर्मेंद्र है। जो बॉलीवुड के सबसे बड़े और महान सुपरस्टार रह चुके थे। उनका पूरा नाम धरम सिंह देओल है। और उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को नसराली पंजाब में हुआ था।



धर्मेंद्र की पहली शादी

धर्मेंद्र की पहली शादी 1954 में प्रकाश कौर से हुई थी। पहली शादी से उनके 4 बच्चे हैं। (बेटा) सनी देओल, (बेटा) बॉबी देओल (बेटी) विजेता देओल और (बेटी) अजीता देओल।

धर्मेंद्र की दूसरी शादी

धर्मेंद्र की दूसरी शादी साल 1980 में हेमा मालिनी से हुई।  दूसरी शादी से उनकी 2 बेटियां हैं

ईशा देओल और अहाना देओल.

धर्मेंद्र का करियर

धर्मेंद्र के करियर की शुरुआत साल 1960 में आई फिल्म दिल भी तेरा और हम भी तेरे से अपने करियर की शुरुआत की थी.
धर्मेंद्र ने अपने पूरे करियर में लगभग 300 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया है.

धर्मेंद्र की आइकॉनिक फिल्में जैसे

शोले जो की 1975 में रिलीज़ हुई थी जिसमें उनका वीरू का कैरेक्टर आज भी सभी जानते हैं.  इसके अलावा उनकी कई और भी ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं जैसे धर्मवीर, फूल और पत्थर, चुपके चुपके और यादों की बारात वगैरह।

धर्मेंद्र के अवॉर्ड्स और सम्मान

  • धर्मेंद्र को भारत सरकार की तरफ से तीसरा सबसे बड़ा सिविलियन अवॉर्ड पद्म भूषण दिया गया है।

  • धर्मेंद्र के सिनेमा में उनके बेमिसाल योगदान के लिए उन्हें फिल्मफेयर की तरफ से लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।

करण देओल के दादा धर्मेंद्र की मौत 24 नवंबर 2025 को मुंबई में हुई थी

करण देओल के अंकल बॉबी देओल


करण देओल के अंकल (चाचा) बॉलीवुड के मशहूर एक्टर बॉबी देओल हैं। उनका पूरा नाम विजय सिंह देओल है।  उनका जन्म 27 जनवरी 1969 को मुंबई महाराष्ट्र इंडिया में हुआ था। करण देओल के चाचा बॉबी देओल की शादी 30 मई 1996 में तान्या आहूजा से हुई थी अब तान्या देओल हैं।



करण देओल के चाचा बॉबी देओल का करियर

बॉबी देओल के करियर की शुरुआत 1995 में सुपरहिट फिल्म बरसात से हुई थी। बरसात फिल्म सुपरहिट होने की वजह से बॉबी देओल 90 के दशक में फेमस हो गए। वो रोमांटिक और स्टाइलिश स्टार के नाम से जाने जाने लगे। लेकिन इससे पहले भी करण के चाचा बॉबी देओल ने फिल्म धर्मवीर जो कि 1977 में रिलीज हुई थी। फिल्म धर्मवीर में बॉबी देओल ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में एक छोटा सा रोल प्ले किया था।



1997 - 2002 थ्रिलर और हिट्स

बॉबी देओल ने 1997 से 2002 तक कई थ्रिलर, हिट्स फिल्म दी हैं। जैसे

  • 1997 में फिल्म गुप्त द हिडन ट्रुथ
  • 1998 में फिल्म सोल्जर
  • 2000 फिल्म बादल
  • 2000 फिल्म बिच्छू
  • 2001 फिल्म अजनबी
  • और 2002 फिल्म हमराज़ वगैरह।

बॉबी देओल ने 2020 में OTT प्लेटफॉर्म पर भी काम किया है जैसे
  • क्लास ऑफ़ 83 (2020)
  • आश्रम (2020) वेब सीरीज़ से भी अपना करियर रीइन्वेंट किया है।

2023 में आई फिल्म एनिमल एरा में बॉबी देओल के नेगेटिव कैरेक्टर 'अबरार हक' ने उनके करियर में चार चाँद लगा दिए।

 करण देओल के अंकल बॉबी देओल के अवार्ड्स

  • 1996 में बेस्ट मेल डेब्यू फिल्म बरसात के लिए फिल्मफेयर अवार्ड
  • 2003 में बेस्ट एक्टर फिल्म हमराज़ के लिए फिल्मफेयर अवार्ड
  • 2024 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फिल्म एनिमल के लिए फिल्मफेयर अवार्ड
  • 2021 और 2022 में बेस्ट एक्टर ड्रामा सीरीज आश्रम के लिए फिल्मफेयर OTT अवार्ड
  • 2024 में नेगेटिव रोल वाली फिल्म एनिमल के लिए IIFA अवार्d
  • 2021 में बेस्ट एक्टर वेब सीरीज आश्रम के लिए दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल
  • 2024 में नेगेटिव रोल वाली फिल्म एनिमल के लिए दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

बॉबी देओल की लेटेस्ट फिल्म

  • फिल्म बंदर

बॉबी देओल की आने वाली फिल्म
  • अल्फा
  • जन नायकन
  • अपने 2



करण देओल की सगी दादी

प्रकाश कौर

करण की सगी दादी का नाम प्रकाश कौर है। उनकी शादी 1954 में धर्मेंद्र से हुई।  और वो हाउस वाइफ थी। पराक्ष को लाइमलाइट से बहुत दूर रहना पसंद था।




करण की सौतेली दादी
करण की सौतेली दादी का नाम हेमा मालिनी है जो एक्ट्रेस और क्लासिकल डांसर के साथ-साथ उन्हें बॉलीवुड में ड्रीम गर्ल के नाम से जानते हैं। हेमा मालिनी की शादी 1980 में धर्मेंद्र से हुई। हेमा मालिनी सिर्फ एक्ट्रेस और डांसर ही नहीं बल्कि एक पॉलिटिशियन भी हैं।



करण देओल का स्कूल और कॉलेज

करण देओल ने अपनी स्कूलिंग एस्कोले मोंडियाले वर्ल्ड स्कूल जुहू मुंबई से की है। और उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ बचपन से ही राइटिंग और एक्टिंग का काफी शौक था।


 करण देओल का कॉलेज

करण ने यूनिवर्सिटी ऑफ़ मुंबई से बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) की डिग्री हासिल की है।  

एक्टिंग का कोर्स

करण देओल ने एक्टिंग की ट्रेनिंग स्टेला एडलर स्टूडियो ऑफ़ एक्टिंग न्यूयॉर्क के वर्ल्ड फेमस इंस्टिट्यूट से एक्टिंग का प्रोफेशनल कोर्स किया।


ईलिंग फिल्म स्टूडियो लंदन से भी करण ने एक्टिंग और फिल्म डायरेक्शन की बारीकियां सिखाईं।
राहुल रवैल की एक्टिंग एकेडमी मुंबई से भी एक्टिंग का कोर्स किया।




करण देओल का करियर

करण देओल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2019 से की है। लेकिन इससे पहले करण ने फिल्म यमला पगला दीवाना 2 जो कि साल 2013 में रिलीज हुई थी। करण ने फिल्म यमला पगला दीवाना 2 में असिस्टेंट डायरेक्टर के टूर पर काम कर चुके हैं।


पहली डेब्यू फिल्म
करण देओल की डेब्यू फिल्म 2019 में आई फिल्म पल पल दिल के पास रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी।  इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले उनके पिता सनी देओल ही हैं। इस फिल्म में करण देओल की एक्टिंग को लेकर मिक्स रिव्यू मिले।


दूसरी फिल्म

2021 फिल्म वेले यह फिल्म क्राइम कॉमेडी पर आधारित थी। इस फिल्म में करण देओल के साथ अभय देओल और मौनी रॉय थे।
फिल्म एवरेज रही लेकिन करण की एक्टिंग को लेकर पहली फिल्म पल पल दिल के पास से बेहतर रिस्पॉन्स मिला।


करण देओल की आने वाली फिल्म

लाहौर 1947
अपने 2


नॉमिनेशन
करण देओल की एक्टिंग और स्टाइल के लिए कुछ बड़े अवॉर्ड फंक्शन में नॉमिनेट किया गया है।  जैसे

  • ज़ी सिने अवॉर्ड 2020 फ़िल्म (पल पल दिल के पास)
  • स्क्रीन अवॉर्ड 2020 डेब्यू फ़िल्म के लिए सबसे प्रोमिसिंग डेब्यू एक्टर के रूप में।

  • इंडियन फ़िल्म एंड टेलीविज़न अवॉर्ड 2022 फ़िल्म वेले बेस्ट परफ़ॉर्मेंस और क्रॉनिक रोल के लिए।

  • पिंकविला स्टाइलिश आइकॉन अवॉर्ड 2022 सुपर स्टाइलिश इमर्जिंग टैलेंट मेल की कैटेगरी में नॉमिनेशन।



करण की पर्सनल लाइफ़

करण देओल शादीशुदा हैं। उन्होंने 18 जून 2023 को दृशा आचार्य से मुंबई में बड़े धूम धाम से शादी की। करण की पत्नी दृशा आचार्य का जन्म 25 फ़रवरी 1990 को मुंबई में हुआ है।

लेकिन दृशा के परिवार बाद में दुबई शिफ़्ट हो गए। और दृशा आचार्य की पढ़ाई दुबई में हुई।  दृशा आचार्य ने अपनी स्कूलिंग दुबई से की है। और ग्रेजुएशन (कनाडा) टोरंटो के मशहूर यॉर्क यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।
दृशा आचार्य कोपरेट जॉब और बिज़ीनेस मैनेजमेंट का काम करती हैं।


दृशा आचार्य बंगाली बैकग्राउंड फैमिली से जुड़ी हैं। और दृशा आचार्य इंडियन सिनेमा के बड़े फिल्ममेकर बिमल रॉय की बड़ी पोती हैं।
करण देओल की पत्नी दृशा आचार्य प्राइवेट और सिंपल लाइफ जीना पसंद करती हैं। वो लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती हैं।

थैंक्स






Post a Comment

0 Comments