राजवीर देओल की जीवनी | जन्म, परिवार और करियर

 

राजवीर देओल


संक्षिप्त जीवनी

नाम : राजवीर देओल

✦ जन्म स्थान : मुंबई महाराष्ट्र इंडिया

✦ जन्म की तारीख : 12 मई 1994 (गुरुवार)

✦ राशि : वृषभ

✦ हाइट : 5 फीट 11 इंच

✦ राष्ट्रीयता : भारतीय

✦ निक नेम : कृष

✦ होम टाउन : मुंबई महाराष्ट्र इंडिया

✦ स्कूल : एस्कोले मोंडियाल वर्ल्ड स्कूल जुहू मुंबई

✦ कॉलेज/यूनिवर्सिटी : यूके यूनिवर्सिटी (थिएटर स्टडीज़ और एक्टिंग) (ग्रेजुएशन)

✦ जाति : पंजाबी जट्ट

✦ धर्म : सिख धर्म

✦ काम : एक्टर, मॉडल और असिस्टेंट डायरेक्टर

✦ एक्टिव रहने के साल : डेब्यू 2023

✦ शादीशुदा ज़िंदगी : अविवाहित 

✦ माता-पिता : 
  • पिता: सनी देओल (बॉलीवुड एक्टर)
  • माँ : पूजा देओल (होम मेकर)

✦ भाई-बहन : भाई: करण देओल (एक्टर और मॉडल)

✦ दादा : धर्मेंद्र (बॉलीवुड एक्टर)

✦ असली दादी : प्रकाश कौर (हाउसमेकर)

✦ सौतेली दादी : हेमा मालिनी (एक्ट्रेस)

✦ चाचा : 
  • बॉबी देओल (बॉलीवुड एक्टर)
  • अभय देओल (एक्टर)

✦ सौतेली bua : 
  • ईशा देओल (इंडियन एक्ट्रेस)
  • अहाना देओल (इंडियन एक्ट्रेस)



राजवीर देओल की जीवनी

राजवीर देओल भारतीय बॉलीवुड के नवीनतम अभिनेता और सहायक निर्देशक के साथ-साथ बॉलीवुड के प्रसिद्ध देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी के सदस्य हैं। राजवीर देओल बॉलीवुड के महान अभिनेता धर्मेंद्र के पोते और सुपरस्टार सनी देओल के बेटे हैं।



जन्म और परिवार

राजवीर देओल का जन्म 12 मई 1994 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। उनका निक नेम कृष है। उनकी हाइट 5 फीट 11 इंच है। उनकी राशि वृषभ है। राजवीर मुंबई महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। उनकी राष्ट्रीयता भारतीय है। 

राजवीर पंजाबी जट्ट परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनका धर्म हिंदू धर्म है। राजवीर देओल एक अभिनेता, मॉडल और सहायक निर्देशक के रूप में जाने जाते हैं। राजवीर देओल बचपन से ही अपने दादा, पापा और चाचा की एक मजबूत और सुरक्षात्मक छवि को देखते हुए बड़े हुए हैं।  राजवीर देओल अपने परिवार के काफी करीब हैं।



पिता

राजवीर देओल के पिता बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल हैं। उनका असली नाम अजय सिंह देओल है। राजवीर के पिता सनी देओल का जन्म 19 अक्टूबर 1956 को पंजाब के सहनीवाल में हुआ था। वह अपने एक्शन, दमदार आवाज और ढाई किलो के हाथ के नाम से मशहूर हैं। 

सनी देओल बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के बड़े बेटे और बॉबी देओल के बड़े भाई हैं। सनी देओल की शादी 1984 में पूजा देओल से हुई है। जो कि एंग्लो इंडियन पृष्ठभूमि वाले परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनको ब्रिटिश नागरिकता भी मिली हुई है। 

राजवीर देओल के पिता सनी देओल का एक्टिंग करियर साल 1983 से शुरू हुआ था।  सनी देओल की पहली डेब्यू फिल्म बेताब थी जो कि रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। फिल्म बेताब रिलीज होती ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। सनी देओल रातों रात एक रोमांटिक स्टार के नाम से फेमस हो गए। राजवीर देओल के पिता सनी देओल की कई ऐसी

आइकॉनिक फिल्में भी हैं। जैसे
फिल्म घायल 1990
दामिनी 1993
बॉर्डर 1997
गदर एक प्रेम कथा 2001 वगैरह।

राजवीर के पिता सनी देओल को 2 बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड और 2 फिल्मफेयर अवॉर्ड के साथ कई प्रेस्टीजियस अवॉर्ड भी दिए गए हैं।



माँ

राजवीर देओल की माँ का नाम पूजा देओल है। पूजा देओल की शादी से पहले का नाम लिंडा महल था। पूजा देओल का जन्म 21 सितंबर 1957 को लंदन में हुआ था। और उनकी शादी साल 1984 में सुपरस्टार सनी देओल से हुई थी। पूजा देओल एंग्लो इंडियन बैकग्राउंड फैमिली से हैं। 

राजवीर देओल की माँ पूजा देओल फिल्म राइटर के साथ-साथ हाउस वाइफ भी हैं। वो अपने बच्चे करण देओल और राजवीर देओल का खास ख्याल रखती हैं। 

राजवीर देओल की माँ पूजा देओल ने साल 2013 में आई फिल्म यमला पगला "दीवाना 2" की स्टोरीलाइन और कहानी भी लिखी थी।

पूजा देओल लाइमलाइट से दूर बहुत ही प्राइवेट और लो प्रोफाइल जिंदगी जीना पसंद करती हैं।



 भाई

राजवीर देओल का भाई उभरते हुए एक्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर करण देओल हैं जो कि राजवीर देओल से लगभग 3 साल 5 महीने बड़े हैं। करण देओल का जन्म 27 नवंबर 1990 में हुआ है। और करण ने अपनी पढ़ाई एस्कोले मोंडिएल वर्ल्ड स्कूल जुहू मुंबई एंड हायर स्टडीज यूनिवर्सिटी ऑफ़ मुंबई से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिग्री ली है। करण ने एक्टिंग में आने से पहले (फॉर्च्यून कोर्स) स्टेला एडलर स्टूडियो ऑफ़ एक्टिंग न्यूयॉर्क मुंबई ब्रांच से एक्टिंग का कोर्स कर चुके हैं। करण ने फिल्ममेकिंग और बारीकियों को सीखने के लिए लंदन के ईलिंग फिल्म स्टूडियो से भी ट्रेनिंग ली है। 

करण देओल ने अपने करियर की शुरुआत अपने पिता सनी देओल के साथ साल 2013 में आई फिल्म 'यमला पगला दीवाना 2' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी।

करण ने साल 2019 में आई फिल्म 'पल पल दिल के पास' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। और साल 2021 में अजय देवगन की प्रोड्यूस की हुई क्राइम कॉमेडी फिल्म 'वेल्ले' में अभय देओल के साथ देखे गए।

करण देओल की आने वाली फिल्म - 'बरवारा 1947' जो अगस्त 2026 में रिलीज़ के लिए शेड्यूल है। और इसके अलावा फिल्म 'अपने 2' के प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे हैं।



दादा

राजवीर देओल के दादा का नाम धर्मेंद्र है।  जो बॉलीवुड के सबसे बड़े और लेजेंडरी सुपरस्टार रह चुके थे। उनका पूरा नाम धरम सिंह देओल है। और उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को नसराली पंजाब में हुआ था।

धर्मेंद्र की पहली शादी 1954 में प्रकाश कौर से हुई थी। पहली शादी से उनके 4 बच्चे हैं। (बेटा) सनी देओल, (बेटा) बॉबी देओल (बेटी) विजेता देओल और (बेटी) अजीता देओल।




धर्मेंद्र की दूसरी शादी साल 1980 में हेमा मालिनी से हुई। दूसरी शादी से उनकी 2 बेटियां हैं
ईशा देओल और अहाना देओल।

 धर्मेंद्र के करियर की शुरुआत साल 1960 में आई फिल्म 'दिल भी तेरा और हम भी तेरे से अपने करियर की शुरुआत की थी।' धर्मेंद्र ने अपने पूरे करियर में लगभग 300 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया है। 

धर्मेंद्र की आइकॉनिक फिल्में जैसे 'शोले जो 1975 में रिलीज़ हुई थी' जिसमें उनका वीरू का कैरेक्टर आज भी सभी जानते हैं। इसके अलावा उनकी कई और भी ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं जैसे धर्मवीर, फूल और पत्थर, चुपके चुपके और यादों की बारात वगैरह। 

धर्मेंद्र को भारत सरकार की तरफ से तीसरा सबसे बड़ा सिविलियन अवॉर्ड पद्म भूषण दिया गया है। 

धर्मेंद्र के सिनेमा में उनके बेमिसाल योगदान के लिए उन्हें फिल्मफेयर की तरफ से लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।

राजवीर देओल के दादा धर्मेंद्र की मौत 24 नवंबर 2025 को मुंबई में हुई थी।



चाचा बॉबी देओल

राजवीर देओल के चाचा बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता बॉबी देओल हैं। उनका पूरा नाम विजय सिंह देओल है। उनका जन्म 27 जनवरी 1969 को मुंबई महाराष्ट्र भारत में हुआ था। 
राजवीर देओल के चाचा बॉबी देओल की शादी 30 मई 1996 में तान्या आहूजा से हुई थी अब तान्या देओल हैं।

बॉबी देओल के करियर की शुरुआत 1995 में सुपरहिट फिल्म बरसात से हुई थी। बरसात फिल्म सुपरहिट होने की वजह से बॉबी देओल 90 के दशक में मशहूर हो गए। Wo  रोमांटिक और स्टाइलिश स्टार के नाम से जाने जाने lage.

लेकिन इससे पहले भी राजवीर के चाचा बॉबी देओल ने फिल्म धर्मवीर जो की 1977 में रिलीज हुई थी।  फिल्म धर्मवीर में बॉबी देओल ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में एक छोटा सा रोल प्ले किया था।

बॉबी देओल ने 1997 से 2002 तक कई थ्रिलर, हिट फिल्में दी हैं। जैसे - (1997) में फिल्म गुप्त द हिडन ट्रुथ, (1998) में फिल्म सोल्जर, (2000) फिल्म "बादल" (2000) फिल्म बिच्छू
(2001) फिल्म अजनबी और (2002) फिल्म हमराज़ वगैरह।

बॉबी देओल ने 2020 में OTT प्लेटफॉर्म पर भी काम किया है जैसे - क्लास ऑफ़ 83 (2020)
आश्रम (2020) वेब सीरीज़ से भी अपना करियर रीइन्वेंट किया है।  2023 में आई फिल्म एनिमल एरा में बॉबी देओल के नेगेटिव कैरेक्टर 'अबरार हक' ने उनके करियर में चार चांद लगा दिए।

बॉबी देओल की लेटेस्ट फिल्म - फिल्म बंदर
बॉबी देओल की आने वाली फिल्म - अल्फा, जन नायकन और अपने 2



असली दादी

प्रकाश कौर
राजवीर की सगी दादी का नाम प्रकाश कौर है। उनकी शादी 1954 में धर्मेंद्र से हुई थी। और वो हाउस वाइफ थी। प्रकाश कौर लाइमलाइट से बहुत दूर रहना पसंद करती थी।

सौतेली दादी

राजवीर की सौतेली दादी का नाम हेमा मालिनी है जो एक्ट्रेस और क्लासिकल डांसर के साथ-साथ उन्हें बॉलीवुड में ड्रीम गर्ल के नाम से जानते हैं। हेमा मालिनी की शादी 1980 में धर्मेंद्र से हुई।  हेमा मालिनी सिर्फ एक्ट्रेस और डांसर ही नहीं बल्कि एक पॉलिटिशियन भी हैं।



स्कूल और कॉलेज

राजवीर देओल ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के एक मशहूर एस्कोले मोंडियाले वर्ल्ड स्कूल जुहू मुंबई से पूरी की है। राजवीर ने एस्कोले मोंडियाले वर्ल्ड स्कूल जुहू मुंबई से ही अपना उन्होंने अपना ग्रेजुएशन (स्कूलिंग) लेवल भी पूरा किया है।

थिएटर और एक्टिंग की पढ़ाई

राजवीर देओल ने बैचलर डिग्री लेने के बाद UK (यूनाइटेड किंगडम) से थिएटर और फिल्ममेकिंग की पढ़ाई और ट्रेनिंग ली है।

 इंडियन थिएटर ट्रेनिंग

राजवीर यूके से इंडिया लौटने के बाद उन्होंने बॉलीवुड के फेमस थिएटर और फिल्म डायरेक्टर फिरोज अब्बास खान (जो मुगले आजम प्ले के लिए फेमस हैं) के साथ एक्टिंग की है। उनके अंडर भी एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने फिल्ममेकिंग की बारीकियां सीखने के लिए असिस्टेंट डायरेक्टर का भी काम सिखाया ताकि वो कैमरे के पीछे का काम भी समझ सकें। प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली।

करियर

राजवीर देओल के करियर की शुरुआत साल 2023 में राजश्री प्रोडक्शन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म "दोनों" से अपना एक्टिंग डेब्यू किया।

फिल्म "दोनों" में राजवीर देओल के साथ फेमस डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के बेटे अविनाश बड़जात्या और पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा ढिल्लों ने भी काम किया।

राजवीर देओल की नेचुरल, शांत और एफर्टलेस एक्टिंग को क्रिटिक्स और ऑडियंस ने काफी पसंद किया। राजवीर को बॉलीवुड का नया चॉकलेट बॉय भी कहा गया।




राजवीर देओल की आने वाली फिल्म

"अपने 2" आने वाली है। जो कि राजवीर के करियर का बड़ा प्रोजेक्ट होने वाला है। राजवीर देओल फिल्म अपने 2 की स्क्रिप्ट और रीस्ट्रक्चरिंग पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में राजवीर अपने परिवार के पिता सनी देओल, चाचा बॉबी देओल और बड़े भाई करण देओल के साथ नज़र आएंगे।

अवार्ड्स और नॉमिनेशंस

राजवीर देओल ने अपनी डेब्यू फिल्म "दोनों" जो कि 2023 में रिलीज़ हुई। इस फिल्म के लिए राजवीर ने बेस्ट डेब्यू (मेल) का अवार्ड अपने नाम किया।  

  • ज़ी सिने अवॉर्ड 2024 : बेस्ट डेब्यूटेंट मेल अवॉर्ड
  • बॉलीवुड हंगामा सर्फर्स चॉइस फिल्म अवॉर्ड (2023) इसमें भी राजवीर देओल को फिल्म "दोनों" के लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड दिया गया।
  • बॉलीवुड लाइफ अवॉर्ड 2024: राजवीर देओल को बेस्ट डेब्यू (मेल) कैटेगरी के रूप में नॉमिनेट किया गया।



पर्सनल लाइफ

राजवीर देओल अनमैरिड हैं। राजवीर देओल का नाम सारा तेंदुलकर और पलोमा ढिल्लों के साथ जोड़ा जाता है। लेकिन राजवीर देओल का कहना है कि वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। उनका रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल है।

राजवीर देओल प्राइवेट सिंपल और इंट्रोवर्टेड लाइफस्टाइल पसंद करते हैं। वो सोशल मीडिया के दिखाए से दूर ही रहते हैं।

थैंक्स





Post a Comment

0 Comments