लॉरेंस राघवेंद्र की जीवनी

 

लॉरेंस राघवेंद्र (राघव लॉरेंस)



संक्षिप्त जीवनी

✔ नाम : लॉरेंस राघवेंद्र (राघव लॉरेंस)

✔ जन्म स्थान : चेन्नई, तमिलनाडु, भारत

✔ जन्म तिथि : 29 अक्टूबर 1976

✔ राशि : वृश्चिक (Scorpio)

✔ ऊँचाई : 5 फीट 10 इंच

✔ राष्ट्रीयता : भारतीय

✔ गृह नगर : चेन्नई, तमिलनाडु, भारत

✔ शिक्षा : प्रारंभिक शिक्षा चेन्नई में प्राप्त की

✔ उपनाम (निकनेम) : राघव, रघु

✔ धर्म : हिंदू धर्म

✔ जाति : उपलब्ध नहीं

✔ पेशा : अभिनेता, कोरियोग्राफर, फ़िल्म निर्देशक, संगीतकार, पार्श्व गायक, गीतकार, निर्माता और समाजसेवी

✔ सक्रिय वर्ष : 1989 से वर्तमान तक

✔ वैवाहिक स्थिति : विवाहित

✔ जीवनसाथी : Latha Lawrence

✔ पिता : मुरुगैयन

✔ माता : कनमणि



लॉरेंस राघवेंद्र (राघव लॉरेंस) की जीवनी

राघव लॉरेंस का वास्तविक नाम लॉरेंस राघवेंद्र है। वे तमिल फिल्म उद्योग (कोलीवुड) और तेलुगु फिल्म उद्योग (टॉलीवुड) के प्रसिद्ध अभिनेता माने जाते हैं। राघव लॉरेंस एक बहु-प्रतिभाशाली व्यक्ति हैं। वे अभिनेता, कोरियोग्राफर, फिल्म निर्देशक, संगीतकार, प्लेबैक सिंगर, गीतकार और निर्माता हैं। राघव अपनी बहुमुखी प्रतिभा के साथ-साथ अपने डांस स्टाइल, सामाजिक कार्यों आदि के लिए भी जाने जाते हैं। आज के समय में वे दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग की शान माने जाते हैं।

जन्म और परिवार

राघव का जन्म 29 अक्टूबर 1976 को पूनामल्ली, चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था। उनकी ऊंचाई 5 फीट 10 इंच है। उनकी राशि मकर (Capricorn) है। उनका धर्म हिंदू धर्म है। वे चेन्नई, तमिलनाडु, भारत के निवासी हैं और उनकी राष्ट्रीयता भारतीय है।

राघव का बचपन कुछ खास नहीं था क्योंकि वे एक मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखते थे।
एक इंटरव्यू में राघव ने बताया था कि जब वे लगभग 6–7 वर्ष के थे, तब उन्हें ब्रेन ट्यूमर हो गया था। उनकी स्थिति इतनी गंभीर थी कि डॉक्टरों ने उनके बचने की संभावना बहुत कम बताई थी। लेकिन उनकी मां ने उन्हें बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद उनके इलाज और स्वास्थ्य सुधार के लिए लगातार प्रयास करता रहा।

राघव को बचाने के लिए उनकी मां उन्हें मंत्रालयम राघवेंद्र स्वामी मंदिर भी ले गई थीं। राघव ने बताया कि मंदिर जाने के बाद वे पूरी तरह स्वस्थ हो गए थे। उनके लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं था। इसके बाद पूरा परिवार और अधिक धार्मिक हो गया। राघव का कहना है कि मां की भक्ति और गरीबी ने उन्हें एक अच्छा इंसान बनाया है।
राघव को बचपन से ही डांस और अभिनय का शौक था, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि वे डांस क्लास भी नहीं जॉइन कर सके। उन्होंने टीवी देखकर स्वयं ही डांस सीखा। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उन्हें 17 वर्ष की उम्र में ही बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम करना पड़ा।

पिता

राघव के पिता का नाम मुरुगैयन है। राघव ने अपने पिता के बारे में कभी मीडिया में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। उन्होंने अपने पिता के जीवन को काफी निजी रखा है।

माता

राघव की माता का नाम कनमणि है। वे एक गृहिणी हैं और अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखती हैं। वे बहुत धार्मिक भी हैं। उनकी भक्ति और प्रार्थनाओं के कारण ही राघव को नया जीवन मिला। राघव का कहना है कि उनकी मां उनकी सबसे बड़ी समर्थक हैं। उन्होंने चेन्नई में "मां" नाम का एक मंदिर भी बनवाया है। उनका कहना है कि उनकी मां उनके लिए भगवान के समान हैं। राघव कोई भी बड़ा निर्णय अपनी मां से पूछे बिना नहीं लेते।

भाई

राघव का एक भाई भी है, जिनका नाम एल्विन लॉरेंस है। एल्विन एक डांस मास्टर और अभिनेता हैं।


स्कूल और कॉलेज

राघव ने चेन्नई के एक स्थानीय स्कूल में पढ़ाई की थी। लेकिन गरीबी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण उनकी पढ़ाई पूरी नहीं हो सकी। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने बहुत कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने पहले कार साफ करने का काम किया और बाद में 17 वर्ष की उम्र में बैकग्राउंड डांसर के रूप में कार्य किया।

करियर

राघव के करियर की शुरुआत 1991 में हुई। 17 वर्ष की उम्र में उन्होंने मुगुर सुंदर के समूह में बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया। इसके बाद 1993 में उन्होंने फिल्म मुथु में डांस किया। उनका डांस बहुत शानदार था, जिसके कारण उन्हें अलग पहचान मिलने लगी।
डांसर के साथ-साथ वे धीरे-धीरे कोरियोग्राफर के रूप में भी काम करने लगे। उन्होंने थिरुडा और जेंटलमैन जैसी कई फिल्मों में काम किया तथा 500 से अधिक गानों की कोरियोग्राफी की। इसके साथ ही उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई।
उनके डांस को देखकर उन्हें फिल्मों में अभिनय का अवसर मिला। निर्देशक टी. पी. गजेंद्र ने उन्हें फिल्म डांसर में मुख्य भूमिका निभाने का प्रस्ताव दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। फिल्म भले ही औसत रही, लेकिन इससे उन्हें एक अभिनेता के रूप में पहचान मिली।
हालांकि अभिनेता बनने के बाद भी उन्हें मुख्य भूमिकाएं कम मिल रही थीं। इसलिए उन्होंने अपनी खुद की फिल्म बनाने का निर्णय लिया।

साल 2004 राघव के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हुआ। उन्होंने मुनि नाम की फिल्म बनाई। इस फिल्म को उन्होंने स्वयं लिखा, निर्देशित किया और अभिनय भी किया। फिल्म कम बजट की थी, लेकिन रिलीज होते ही सुपरहिट हो गई। इसके बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई।
इसके बाद उनकी कई फिल्में सफल रहीं। वर्ष 2011 उनके लिए बहुत भाग्यशाली साबित हुआ। उनकी फिल्म कंचना रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया। उनकी शानदार अभिनय क्षमता ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। 
इस फिल्म के लिए उन्हें एडिसन अवॉर्ड – बेस्ट एक्टर भी मिला।

2015 में कंचना 2 रिलीज हुई। फिल्म की सफलता के कारण उन्हें SIIMA अवॉर्ड – बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल से सम्मानित किया गया।

राघव केवल फिल्मों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने स्वयं गरीबी देखी है, इसलिए अपनी आय का बड़ा हिस्सा समाजसेवा में लगाते हैं। वे दिव्यांग बच्चों की सर्जरी और शिक्षा में सहायता करते हैं। उन्होंने शारीरिक रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए एक चैरिटेबल ट्रस्ट भी स्थापित किया है, जहां हृदय, हाथ और पैरों से संबंधित उपचार और सर्जरी की व्यवस्था की जाती है।

इसके अलावा वे ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के लिए घर बनवाने और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी सहायता करते हैं। उन्होंने चेन्नई बाढ़ (2015), कोविड-19 महामारी (2020), केरल बाढ़, गजा चक्रवात तथा किसानों की सहायता जैसे कई कार्यों में योगदान दिया है। कहा जाता है कि वे अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा जरूरतमंद लोगों की सहायता में खर्च करते हैं।

व्यक्तिगत जीवन और बच्चे

राघव लॉरेंस विवाहित हैं। उनकी पत्नी का नाम लता लॉरेंस है। दोनों की शादी वर्ष 2006 में हुई थी। लता एक गृहिणी हैं, लेकिन वे राघव के सामाजिक कार्यों और ट्रस्ट के संचालन में उनका पूरा सहयोग करती हैं। उन्हें दिखावा करना पसंद नहीं है और वे बहुत ही सादा जीवन जीना पसंद करती हैं। वे मीडिया से भी दूर रहती हैं।

बच्चे

राघव लॉरेंस की बेटी का नाम राघवी लॉरेंस है।

धन्यवाद।



Comments

Popular posts from this blog

INDIAN FAMOUS ACTRESS MAMTA YADAV_ BIOGRAPHY

INDIAN FAMOUS ACTRESS AARTI CHABRIA_ BIOGRAPHY

Famous indian actor Konidela Ramcharan teja Biography