साई पल्लवी सेंथामराई
संक्षिप्त जीवनी
✔ नाम : साई पल्लवी सेंथामरई
✔ जन्म स्थान : कोटागिरी, तमिलनाडु, भारत
✔ जन्म तिथि : 9 मई 1992
✔ राशि : वृषभ (Taurus)
✔ ऊँचाई : 5 फीट 5 इंच
✔ राष्ट्रीयता : भारतीय
✔ गृह नगर : कोयंबटूर तथा कोटागिरी, नीलगिरि ज़िला, तमिलनाडु
✔ स्कूल : अविला कॉन्वेंट स्कूल, कोयंबटूर
✔ कॉलेज : त्बिलिसी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी, जॉर्जिया (एमबीबीएस)
✔ उपनाम (निकनेम) : साई, लेडी नेचुरल स्टार
✔ धर्म : हिंदू धर्म
✔ जाति : बडगा समुदाय
✔ पेशा : अभिनेत्री, नृत्यांगना और चिकित्सक
✔ सक्रिय वर्ष : 2005 से वर्तमान तक
✔ वैवाहिक स्थिति : अविवाहित
✔ पिता : सेंथामरई कन्नन
✔ माता : राधा कन्नन
साई पल्लवी सेंथामराई की जीवनी
साई पल्लवी का पूरा नाम साई पल्लवी सेंथामराई है। साई पल्लवी तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी सादगी, नेचुरल लुक, शानदार एक्टिंग और बेहतरीन डांसिंग की वजह से उन्हें साउथ इंडिया की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में गिना जाता है। इसी वजह से साई पल्लवी साउथ इंडस्ट्री और लोगों के दिलों पर राज करती हैं।
जन्म और परिवार
साई पल्लवी का जन्म 9 मई 1992 को कोटागिरी, तमिलनाडु, भारत में हुआ था। उनकी हाइट लगभग 5 फीट 5 इंच है। उनकी राशि वृषभ है। उनका होम टाउन कोयंबटूर, तमिलनाडु है और वे नीलगिरि जिले के कोटागिरी से संबंध रखती हैं। उनकी राष्ट्रीयता भारतीय है। साई पल्लवी बडगा समुदाय से संबंध रखती हैं और उनका धर्म हिंदू धर्म है।
पिता
साई पल्लवी के पिता का नाम सेंथामराई कन्नन है। वे केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग में अधिकारी रह चुके हैं। इसके अलावा वे स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में सहायक निदेशक के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे सेवानिवृत्त जीवन जी रहे हैं।
माँ
साई पल्लवी की माँ का नाम राधा कन्नन है। वे एक हाउसवाइफ हैं और अपने बच्चों का बहुत ध्यान रखती हैं। उन्होंने साई के एक्टिंग करियर में भी हमेशा उनका पूरा साथ दिया है।
साई ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी माँ उन्हें पूरी आजादी देती हैं। अगर साई को किसी रोल, मेकअप या किसी अन्य चीज़ से परेशानी होती है, तो वे खुलकर मना कर सकती हैं और उनकी माँ हमेशा उनके फैसलों का सम्मान करती हैं।
राधा कन्नन अपने बच्चों से कहती हैं कि जिस काम में खुशी मिले, वही काम करो। उनका यह भी कहना है कि सबकी बात सुनो, लेकिन खुद का दिमाग इस्तेमाल करो और वही करो जो सही लगे। इसी वजह से राधा कन्नन अपने बच्चों की सबसे बड़ी ताकत मानी जाती हैं।
बहन
साई पल्लवी की बहन का नाम पूजा कन्नन है। पूजा कन्नन भी साउथ इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं और उन्होंने तमिल व मलयालम फिल्मों में काम किया है। उनकी अपनी अलग पहचान है।
साई पल्लवी की फैमिली बहुत ही सिंपल लाइफ जीना पसंद करती है। उन्हें कभी भी दिखावा करना पसंद नहीं रहा। उनकी फैमिली काफी सपोर्टिव और एजुकेटेड है और बच्चों पर किसी तरह का दबाव नहीं डालती।
स्कूल और कॉलेज
साई पल्लवी ने अपनी स्कूलिंग अविला कॉन्वेंट मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल, कोयंबटूर से पूरी की। उनकी फैमिली कोटागिरी से कोयंबटूर शिफ्ट हो गई थी, इसलिए उनका बचपन ज्यादातर कोयंबटूर में ही बीता।
स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद साई पल्लवी ने तबलिसी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी, जॉर्जिया से MBBS की डिग्री हासिल की। वे पढ़ाई में काफी अच्छी थीं, लेकिन बचपन से ही उन्हें डांसिंग में भी बहुत रुचि थी। स्कूल और कॉलेज के समय में वे डांस प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया करती थीं। साई पल्लवी एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर के रूप में भी जानी जाती हैं।
करियर
साई पल्लवी जब MBBS की पढ़ाई कर रही थीं, उसी दौरान उन्होंने रियलिटी शो “D4 Dance” में हिस्सा लिया। उस शो में निर्देशक अल्फोंस पुथरेन भी मौजूद थे। उन्होंने साई का डांस देखा और उनसे बहुत प्रभावित हुए। वहीं से साई को एक्टिंग लाइन में आने का मौका मिला।
हालांकि साई डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन जब अल्फोंस पुथरेन ने उन्हें मलयालम फिल्म “प्रेमम” के लिए ऑफर दिया, तो उन्होंने वह ऑफर स्वीकार कर लिया।
फिल्म “प्रेमम” साल 2015 में रिलीज हुई और रिलीज होते ही सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म में साई ने “मलार” नाम का किरदार निभाया था। उनके एक्सप्रेशन, एक्टिंग और डांस की वजह से वे रातों-रात वायरल हो गईं। इस फिल्म के लिए उन्हें Filmfare Award for Best Female Debut – Malayalam भी मिला। “प्रेमम” ने उन्हें स्टार बना दिया।
इसके बाद साई पल्लवी को लगातार फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। “प्रेमम” की सफलता के बाद उनकी फैन फॉलोइंग इतनी बढ़ गई कि उन्हें इंडिया वापस आना पड़ा और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में ही अपना करियर बनाने का फैसला किया।
इसके बाद उनकी तेलुगु फिल्म “फिदा” रिलीज हुई। यह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। “फिदा” ने साई पल्लवी को नेशनल लेवल पर पहचान दिलाई।
साई पल्लवी ने इसके बाद कई हिट फिल्मों में काम किया, जैसे:
- “मारी 2” (तमिल, 2018)
- “लव स्टोरी” (तेलुगु, 2021)
- “ठंडेल” (तेलुगु)
उनकी एक्टिंग, बिना मेकअप के नेचुरल लुक और शानदार डांसिंग की वजह से आज वे साउथ इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हैं।
पर्सनल लाइफ
साई पल्लवी अभी अनमैरिड हैं और वे सिंपल लाइफ जीना पसंद करती हैं। वे विवादों से दूर रहना पसंद करती हैं। साई अपने परिवार को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देती हैं और अपनी बहन पूजा कन्नन के बहुत करीब हैं। वे अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना ज्यादा पसंद करती हैं।





0 Comments