अमन देवगन | जन्म परिवार और करियर


अमन देवगन


संक्षिप्त जीवनी

पूरा नाम : अमन देवगन

✦ जन्म स्थान : मुंबई महाराष्ट्र

✦ जन्म तिथि : 18 फरवरी 2000

✦ राशि : कुंभ

✦ ऊंचाई : लगभग 5'10" (178 cm)

✦ राष्ट्रीयता : भारतीय

✦ निक नेम : अमन

✦ होम टाउन : मुंबई महाराष्ट्र

✦ स्कूल : जमनाबाई नरसी स्कूल मुंबई

✦ कॉलेज/यूनिवर्सिटी : मीठीबाई कॉलेज मुंबई

✦ धर्म : हिंदू धर्म

✦ पेशा : एक्टर

✦ एक्टिव रहने के साल : 2025 से अब तक

✦ मैरिटल स्टेटस : अविवाहित

✦ माता-पिता : पिता : N/A

✦ मां : नीलम देवगन बिजनेसवुमन (एंटरप्रेन्योर)

✦ भाई-बहन : दानिश गांधी (असिस्टेंट  डायरेक्टर और फिल्ममेकर)

✦ मामा : अजय देवगन (बॉलीवुड सुपरस्टार)

✦ मामी: काजोल (एक्ट्रेस)

कज़िन: न्यासा देवगन और युग देवगन।


विस्तृत जीवनी

अमन देवगन एक उभरते हुए भारतीय अभिनेता हैं, जिन्होनें फिल्म "आजाद" से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है।  अमन देवगन बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन के भांजे (भतीजे) हैं। 




 जन्म और परिवार 

अमन देवगन का जन्म 18 फरवरी 2000 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ है।  उनकी राशि कुम्भ है.  अमन देवगन की हाइट लगभग 178 सेमी है।   उनका धर्म हिंदू धर्म है.  अमन देवगन मुंबई महाराष्ट्र के रहने वाले हैं, और उनकी राष्ट्रीयता भारतीय है।  वो व्यवसाय से अभिनेता हैं।  

अमन देवगन का बचपन एक फिल्म और एक क्लोज - निट बॉलीवुड परिवार के बीच बीता है, पर उन्हें मिडिया और लाइमलाइट से काफी दूर रखा गया।  अमन देवगन का बचपन जुहू मुंबई के आस-पास ही बीता है।  जब अमन बहुत छोटे थे तब वो अपने मामू अजय देवगन को फिल्म द लीजेंड ऑफ भगतसिंह के गेटअप में देखा था, और वहीं से अमन को एक्टिंग का शौक चढ़ा।   

वो अपने मामू को एक्टिंग करते देखते थे, अमन अपने 15 साल की उम्र तक आते-आते उन्हें तय कर लिया था कि उन्हें एक्टिंग में ही अपना करियर बनाना है।




 माँ 

अमन देवगन की मां बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन की सगी बहन नीलम देवगन गांधी हैं।  जो एक सफल इंटरप्रेन्योर और बिजनेसवुमन होने के साथ-साथ एक अच्छी मां भी हैं।  नीलम देवगन गांधी की शादी एमआर.  गांधी से हुए हैं जो कि मीडिया से काफी दूर रहते हैं।  और उनके 2 बेटे हैं दानिश गांधी और अमान गांधी।  

नीलम देवगन गांधी फिल्म इंडस्ट्री के चका-चौंध और मीडिया लाइमलाइट से काफी दूर रहना पसंद करती हैं, और उन्हें अपने दोनों बेटे दानिश गांधी और अमान गांधी को भी मीडिया अटेंशन से दूर एक सामान्य बचपन दिया है।  

नीलम देवगन गांधी अपने बच्चों के लिए एक स्ट्रिक्ट और सपोर्टिव मां हैं, जो अपने अभिनय करियर में अमन के साथ-साथ वो अमन के दोस्तों और उनके शूटिंग शेड्यूल पर भी पूरी तरह से नजर रखती हैं और अमन की एक प्रोटेक्टिव शील्ड को सपोर्ट करती हैं।





  मामा

अमन देवगन के मामा बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन हैं।  जो कि अमन को सिर्फ अपना भांजा ही नहीं बल्कि अपने बेटे को तरह-तरह से प्यार करते हैं।  अजय देवगन ने अमन को हमेशा से ही पिता जैसा प्यार और सुरक्षा दी है, अजय देवगन का कहना है अमन मेरे बेटे जैसा नहीं बल्कि अमन मेरा बेटा ही है।  अजय देवगन सेट पर अमन के लिए एक स्ट्रिक्ट मेंटर हैं, वो अमन को बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए लगातार पुश करते रहते हैं।





 मामी 

अमन देवगन की मामी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल हैं।  जो अमन देवगन को अपने बड़े बेटे के तरह मानता है और उनका काफी समर्थन करता है।  काजोल और अमन के बीच का रिश्ता बहुत ही दोस्त जैसा और खुशमिजाज है।  अमन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मामी काजोल उन्हें हर तरह से सपोर्ट करती हैं चाहे वो उनकी निजी जिंदगी हो या प्रोफेशनल जिंदगी।





 भाई 

अमन देवगन के भाई का नाम दानिश देवगन (दानिश गांधी) है जो बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में लेखक, निर्माता और निर्देशक के रूप में काम करते हैं।  दानिश देवगन ने अपने मामा अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' में क्रिएटिव प्रोड्यूसर का काम किया और साल 2023 में 'हंजू' नाम के म्यूजिक वीडियो से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था। 

अमन देवगन और दानिश देवगन के बीच बहुत ही मजबूत पारिवारिक और प्रोफेशनल जुड़ाव है, दोनों भाई एक दूसरे का काफी सपोर्ट करते हैं।



स्कूल

अमन देवगन ने अपने स्कूल की शुरुआत पढ़ाई जमनाबाई नरसी स्कूल मुंबई से की है। जहाँ से कई बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ ने भी पढ़ाई की है।


कॉलेज

अमन देवगन ने अपने स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मीठीबाई कॉलेज मुंबई से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया।


फिल्म एजुकेशन

अमन देवगन की फिल्म एजुकेशन और ट्रेनिंग पूरी तरह से प्रैक्टिकल है, अमन ने एक्टिंग की बारीकियां अपने मामा अजय देवगन से ऑन-सेट रहकर और उनके मार्गदर्शन में सीखी हैं।




 करियर

अमान देवगन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2025 में आई फिल्म "आज़ाद" से की है, और अमान का करियर बॉलीवुड में तेज़ी से आगे बढ़ता जा रहा है।


एक्टिंग डेब्यू फिल्म "आज़ाद"

अमान देवगन ने को-स्टार राशा थडानी के साथ मशहूर डायरेक्टर अभिषेक कपूर की पीरियड ड्रामा फिल्म "आज़ाद" से बॉलीवुड में कदम रखा, जो कि 17 जनवरी 2025 को रिलीज़ हुई थी।





रोल: अमान देवगन ने इस फिल्म में अर्जुन नाम के एक स्टेबल बॉय (घोड़े की देखभाल करने वाले) का मुख्य किरदार निभाया है।


 को-स्टार: इस फिल्म में अमन के साथ रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने भी अपना बॉलीवुड डेब्यू किया, और साथ ही अमन के मामा अजय देवगन भी इस फिल्म में एक मुख्य भूमिका में देखे गए।


मेहनत: इस फिल्म के रोल के लिए अमन देवगन ने घुड़सवारी सीखी, और घोड़े के साथ तालमेल बिठाने के लिए भी उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी।


आने वाली फिल्म

अमन देवगन की आने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म "झलक" है। और अमन अभी फिल्म "झलक" के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।




 नॉमिनेशन

चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026: अमन देवगन को उनकी फिल्म आज़ाद के लिए 'ब्रेकथ्रू न्यू एक्टर (मेल)' कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया।


बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड्स: अमन देवगन को फिल्म "आज़ाद" के लिए मोस्ट प्रॉमिसिंग डेब्यूटेंट ऑफ़ द ईयर के रूप में नॉमिनेट किया गया।


इंटरनेशनल आइकॉनिक अवॉर्ड्स: इसमें भी अमन देवगन को बेस्ट डेब्यू एक्टर की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है।




पर्सनल लाइफ

अमन देवगन की पर्सनल लाइफ काफी डिसिप्लिन्ड है। वो बॉलीवुड के एक मुख्य परिवार से तालुक रखने के बाद भी अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं।


 रिलेशनशिप स्टेटस

अमन देवगन फिलहाल अनमैरिड और सिंगल हैं, इंडस्ट्री में अभी तक उनका नाम किसी के साथ ऑफिशियली नहीं जोड़ा गया है। अभी उनका पूरा फोकस अपने एक्टिंग करियर पर है।


शौक और हॉबीज़ (रुचियाँ)

फिटनेस और जिमनास्टिक्स : अमन देवगन अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस रहते हैं। अमन ने जिमनास्टिक्स की ट्रेनिंग ली है जिससे उन्हें फिल्मों में एक्शन और स्टंट करने में काफी मदद मिलती है।


जानवरों से प्यार : अमन देवगन एक बड़े एनिमल लवर हैं। अमन के पास पेट्स (कुत्ते) भी हैं जिनकी फोटोज़ वो अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं।


 स्पोर्ट्स : अमन देवगन को स्पोर्ट्स का काफी शौक है, खास फुटबॉल खेलना उन्हें काफी पसंद है।


धन्यवाद




Post a Comment

0 Comments