सोनू कुमार निगम की जीवनी


सोनू कुमार निगम


संक्षिप्त जीवनी

✦ नाम : सोनू निगम


✦ जन्म स्थान : फरीदाबाद, हरियाणा, भारत


✦ जन्म तिथि : 30 जुलाई 1973


✦ राशि : सिंह (Leo)


✦ ऊँचाई : 5 फीट 7 इंच


✦ राष्ट्रीयता : भारतीय


✦ गृह नगर : फरीदाबाद, हरियाणा, भारत


✦ स्कूल : जे. डी. टाइटलर स्कूल, दिल्ली


✦ कॉलेज : दिल्ली विश्वविद्यालय (स्नातक)


✦ निकनेम : सोनू


✦ धर्म : हिंदू धर्म


✦ पेशा : पार्श्व गायक, लाइव परफ़ॉर्मर, संगीत निर्देशक, अभिनेता, टेलीविज़न जज


✦ सक्रिय वर्ष : 1990 से वर्तमान तक


✦ वैवाहिक स्थिति : विवाहित


✦ जीवनसाथी : मधुरिमा मिश्रा निगम


✦ विवाह तिथि : 15 फ़रवरी 2002


✦ संतान : निवान निगम (पुत्र)


✦ पिता : अगम कुमार निगम


✦ माता : शोभा निगम




सोनू कुमार निगम की जीवनी

सोनू निगम भारत के सबसे शीर्ष बहु-प्रतिभाशाली प्लेबैक गायकों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में 6000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं, जो 32 से ज्यादा अलग-अलग भाषाओं में हैं। वर्ष 2022 में भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

जन्म और परिवार
सोनू निगम का पूरा नाम सोनू कुमार निगम है। उनका जन्म 30 जुलाई 1973 को फरीदाबाद, हरियाणा में हुआ था। उनकी लंबाई 5 फीट 7 इंच है। उनकी राशि सिंह (Leo) है। वे कायस्थ जाति से हैं और हिंदू धर्म का पालन करते हैं। उनका जन्म फरीदाबाद में हुआ था, लेकिन उनका पालन-पोषण दिल्ली में हुआ। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा भी दिल्ली से ही प्राप्त की। 1991 में सोनू निगम मुंबई चले गए और वर्तमान में वहीं रहते हैं।

पिता
सोनू निगम के पिता का नाम अगम कुमार निगम है। वे 70–80 के दशक में दिल्ली के एक प्रसिद्ध गायक रह चुके हैं। वे शादी, निजी शो और जागरण में गाना गाते थे। उनका गायन उनका पेशा था। उनकी आवाज़ इतनी अच्छी थी कि लोग उन्हें “दिल्ली का मोहम्मद रफ़ी” कहकर बुलाते थे।

माता
सोनू निगम की माता का नाम शोभा निगम है। वे एक गृहिणी हैं, लेकिन उन्हें संगीत सुनने और भजन गाने का शौक था। उन्हें संगीत से बहुत लगाव था। वे घर में रहकर अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखती थीं और सोनू निगम को हमेशा समर्थन देती थीं।
सोनू निगम को बचपन से ही संगीत का माहौल मिला, क्योंकि उनके पिता स्वयं गायक थे और उनकी माँ को भी संगीत बहुत पसंद था। इसलिए घर में हमेशा संगीत का वातावरण रहता था। उनके माता-पिता दोनों चाहते थे कि सोनू गायक बनें, और उन्होंने घर से ही उनका प्रशिक्षण शुरू कर दिया। उनके पिता अगम कुमार निगम ने बचपन में ही उन्हें संगीत सिखाना शुरू कर दिया था और रोज़ अभ्यास (रियाज़) करवाते थे। उनकी माँ भी उनके गायन करियर को लेकर बहुत गंभीर थीं और यदि सोनू बहाने बनाते तो उन्हें डाँटती थीं।
जब सोनू 4 वर्ष के थे, तब उन्होंने अपने पिता के साथ मंच पर “क्या हुआ तेरा वादा” गाना गाया, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया।

बहनें
सोनू निगम की दो बहनें हैं।
बड़ी बहन: मीनल निगम — वे विवाहित हैं और एक गायिका हैं। वे बॉलीवुड में गाती हैं और सोनू के साथ स्टेज शो में भी दिखाई देती हैं। वे भारत के साथ-साथ विदेशों में भी प्रदर्शन करती हैं।
छोटी बहन: निखिता निगम — वे भी विवाहित हैं और एक गायिका व परफॉर्मर हैं। वे 1995 में “सा रे गा मा पा” में दिखाई दी थीं। वे टीवी सीरियल, इंडी-पॉप एल्बम और स्टेज शो में सक्रिय रही हैं।

शिक्षा

सोनू निगम ने अपनी स्कूली शिक्षा J.D. Tytler School, गुलाबी बाग, नई दिल्ली से की। वे पढ़ाई में औसत छात्र थे, लेकिन संगीत में बहुत आगे थे। वे स्कूल के हर कार्यक्रम में गाना गाते थे। उन्हें क्रिकेट खेलना भी पसंद था और वे स्कूल टीम के साथ खेलते थे।


कॉलेज
उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री अरबिंदो कॉलेज में बी.ए. में प्रवेश लिया, लेकिन केवल एक वर्ष ही पढ़ाई पूरी कर पाए और फिर छोड़ दी।
1991 में वे अपने पिता अगम कुमार निगम के साथ मुंबई चले गए ताकि बॉलीवुड में करियर बना सकें।

करियर
1991 से 1995 तक उन्होंने मुंबई में काफी संघर्ष किया। शुरुआत में वे मोहम्मद रफ़ी के गानों की कॉपी (री-रिकॉर्डिंग) करते थे, जिसके कारण संगीत निर्देशक उन्हें काम नहीं देते थे। वे कहते थे कि उन्हें अपना अलग स्टाइल लाना चाहिए। इस दौरान उन्हें आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ा और कई बार उनके पास खाने तक के पैसे नहीं होते थे।

करियर का टर्निंग पॉइंट
1995 में गुलशन कुमार की टी-सीरीज़ के साथ उन्होंने पहला बड़ा ब्रेक पाया। “बेवफा सनम” एल्बम में गाना “अच्छा सिला दिया” बहुत हिट हुआ। इसके बाद उनकी पहचान बनने लगी।
1997 में फिल्म “बॉर्डर” में “संदेशे आते हैं” गाने से उन्हें बड़ी सफलता मिली और इस गीत के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।
1999 में वे इंडीपॉप के राजा बन गए। “अब मुझे रात दिन” जैसे गानों ने उन्हें बेहद लोकप्रिय बना दिया।
2000 से 2010 तक उन्होंने 2000 से अधिक हिट गाने गाए और बॉलीवुड के सबसे बड़े गायकों में गिने जाने लगे।

पुरस्कार
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (1998)
फिल्मफेयर अवॉर्ड (2 बार)
IIFA अवॉर्ड (4 बार)
ज़ी सिने अवॉर्ड (3 बार)
पद्मश्री (2022)
MTV इमिज़ अवॉर्ड (2003)
मिर्ची म्यूज़िक अवॉर्ड (2009)
ग्लोबल इंडिया म्यूज़िक अवॉर्ड (2017)
कन्नड़ राज्य पुरस्कार (2007, 2009)
फिल्मफेयर साउथ (2008)

व्यक्तिगत जीवन और बच्चे
सोनू निगम विवाहित हैं। उन्होंने 15 फरवरी 2002 को मधुरिमा निगम से शादी की। मधुरिमा निगम एक गृहिणी हैं और अपने परिवार का ध्यान रखती हैं। वे मीडिया से दूर रहती हैं और अपने पति का समर्थन करती हैं।

बच्चे
पुत्र: नेवान निगम
उनका जन्म 2007 में मुंबई में हुआ। वे भी एक गायक और संगीतकार हैं।



Post a Comment

0 Comments