शनाया कपूर
संक्षिप्त जीवनी
- पिता: संजय कपूर (एक्टर)
- मां: महीप कप (मॉडल, ज्वेलरी डिज़ाइनर और रियल्टी टीवी स्टार)
- बोनी कपूर और
- सुपरस्टार अनिल कपूर
- अर्जुन कपूर,
- अंशुला कपूर,
- सोनम कपूर आहूजा,
- रिया कपूर,
- हर्षवर्धन कपूर.
शनाया कपूर की जीवनी
शनाया कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की लेटेस्ट इंडियन एक्ट्रेस, मॉडल और इंटरनेट पर्सनैलिटी हैं। शनाया कपूर बॉलीवुड की फेमस कपूर फैमिली से एक्टर संजय कपूर की बेटी हैं।
जन्म और परिवार
शनाया कपूर का जन्म 3 नवंबर 1999 को मुंबई के एक फिल्मी परिवार (कपूर परिवार) में हुआ है। शनाया मुंबई महाराष्ट्र इंडिया की रहने वाली हैं। शनाया कपूर का राशि वृश्चिक है। उनकी हाइट 5 फीट 6 इंच है। उनका धर्म हिंदू है। शनाया पंजाबी खत्री कास्ट से ताल्लुक रखती हैं।
शनाया प्रोफेशन से एक्ट्रेस, मॉडल और इंटरनेट पर्सनैलिटी है। शनाया कपूर का पालन पोषण और बचपन एक फिल्मी माहौल और ग्लिट्ज़-ग्लैमर के बीच hua है।
पिता
शनाया कपूर के पिता बॉलीवुड के फेमस एक्टर और प्रोड्यूसर संजय कपूर हैं। संजय कपूर फिल्म प्रोड्यूसर सुरेंद्र कपूर के सबसे छोटे बेटे होने के साथ बॉलीवुड के सुपरस्टार अनिल कपूर और बड़ी फिल्मों के प्रोड्यूसर बोनी कपूर के छोटे भाई हैं। संजय कपूर का जन्म 17 अक्टूबर 1965 को मुंबई में हुआ था।
संजय कपूर की शादी दिसंबर 1997 में उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और एंटरप्रेन्योर महीप संधू (महीप कपूर) से हुई थी। उनके 2 बच्चे - बेटी शनाया कपूर और बेटा जहान कपूर हैं।
संजय कपूर ने अपने करियर की शुरुआत एक्ट्रेस तब्बू के साथ साल 1995 में आई फिल्म "प्रेम" से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। संजय कपूर की मशहूर फिल्म "राजा" जो कि (माधुरी दीक्षित के साथ) और फिल्म "सिर्फ तुम" जो कि (शुष्मिता सेन और प्रिया गिल के साथ) है ये संजय कपूर की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्मों में शामिल है।
OTT कमबैक: संजय कपूर आज कल OTT पर काफी एक्टिव हैं। संजय कपूर नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'द फेम गेम' और 'द लास्ट आवर' में नजर आए हैं। संजय कपूर अपनी बेटी शनाया कपूर के काफी करीब होने के साथ वो शनाया की काफी सपोर्ट करते हैं।
माँ
शनाया कपूर की माँ बॉलीवुड की एक जानी-मानी पर्सनैलिटी, एंटरप्रेन्योर और रियलिटी टीवी स्टार महीप कपूर हैं। महीप संधू (महीप कपूर) दिसंबर 1998 में बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर से शादी की हैं।
महीप कपूर ने ऑस्ट्रेलिया से फैशन और ज्वेलरी डिजाइनिंग की पढ़ाई के बाद मॉडलिंग भी की है। महीप कपूर एक सफल ज्वेलरी डिजाइनर कहलाती हैं।
उन्होंने सत्यानी फाइन ज्वेलरी और करण जौहर के ब्रांड त्यानी के साथ मिलकर हाई और लग्जरी ज्वेलरी बनाने का काम करती हैं। महीप कपूर अपने काम के साथ-साथ एक अच्छी माँ भी हैं जो अपनी बेटी शनाया और बेटे जहान कपूर का खास ख्याल भी रखती हैं। महीप कपूर अपनी बेटी शनाया के काफी करीब होने के साथ-साथ शनाया की सबसे बड़ी सपोर्टर भी हैं।
भाई
शनाया कपूर के छोटे भाई अपकमिंग एक्टर और सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जाने वाले स्टार किड जहान कपूर हैं। शनाया के छोटे भाई जहान का जन्म 26 मई 2005 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। जहान कपूर ने मुंबई के मशहूर एस्कोले मोंडिएल वर्ल्ड स्कूल से 2023 में अपनी स्कूलिंग/ग्रेजुएशन पूरी की है। जहान एक्टिंग में इंटरेस्टेड हैं।
फैबुलस लाइव्स अपीयरेंस: जहान कपूर ने अपने करियर में पहली बार अपनी मां महीप कपूर के नेटफ्लिक्स शो फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में नजर आए।
जहान कपूर जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में अपने कदम रखने वाले हैं। शनाया कपूर और जहाँ कपूर के बीच प्यार और नोक-झोंक वाला रिश्ता है। लेकिन दोनों एक दूसरे से काफी करीब हैं।
स्कूल और कॉलेज
शनाया कपूर ने अपनी पूरी स्कूलिंग मुंबई के मशहूर एस्कोले मोंडियाले वर्ल्ड स्कूल जुहू मुंबई से साल 2018 में पूरी की है।
शनाया के बचपन की दोस्त अनन्या पांडे चंकी पांडे की बेटी भी एस्कोले मोंडियाले वर्ल्ड स्कूल में ही शनाया कपूर की क्लासमेट थी। शनाया कपूर को स्कूल टाइम से ही एक्टिंग का काफी शौक था। वो स्कूल में भी स्टेज परफॉर्मेंस करती थीं।
कॉलेज
शनाया कपूर ने स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद लंदन यूनिवर्सिटी (विदेश) से अपनी बैचलर डिग्री (ग्रेजुएशन) पूरी की।
ग्रेजुएशन के बाद शनाया ने पूरी तरह से एक्टिंग करियर को चुना।
प्रोफेशनल ट्रेनिंग और वर्कशॉप
शनाया कपूर को कोई बड़ा फॉर्मल एक्टिंग डिग्री कोर्स करने के अलावा उन्हें सेट पर लाइव रहकर प्रैक्टिकल नॉलेज लेना ज्यादा बेहतर लगा।
एक्टिंग और डांस क्लास: शनाया कपूर ने मुंबई के मशहूर इंस्टिट्यूट से एक्टिंग और डांस की प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली है। वो लगभग 9/10 साल की उम्र से ही मुंबई के मशहूर इंस्टिट्यूट से डांस क्लास और एक्टिंग वर्कशॉप में जाती हैं।
बेली डांसिंग: शनाया कपूर एक वेल-ट्रेंड डांसर भी कहलाती हैं।
करियर
असिस्टेंट डायरेक्टर
शनाया कपूर ने अपने करियर की शुरुआत बिहाइंड द सीन्स से की। शनाया ने धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल (2020) में एक असिस्टेंट डायरेक्टर के टूर पर काम किया। वहां उन्होंने फिल्ममेकिंग की बारीकियां सिखाईं।
रियलिटी टीवी शो: शनाया कपूर ने बॉलीवुड में आने से पहले नेटफ्लिक्स शो फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स से उन्होंने अपनी पहचान बनाई। वहां से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी भी मिली। इस शो में शनाया अपने पापा (संजय कपूर) और मम्मी (महीप कौर) के साथ नज़र आई।
मॉडलिंग और म्यूजिक वीडियो: शनाया कपूर ने लीड फिल्म से पहले काफी सारे मॉडलिंग असाइनमेंट, ब्रांड एंडोर्समेंट और गुरु रंधावा के साथ वाइब जैसे म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं।
बॉलीवुड डेब्यू
- शनाया कपूर ने अपनी पहली फिल्म साल (2025 जुलाई) में फिल्म "आंखों की गुस्ताखियां" से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में शनाया ने सबा शेरगिल का कैरेक्टर प्ले किया।
- सर्वाइवल थ्रिलर: शनाया कपूर की दूसरी फिल्म फरवरी 2026 में फिल्म "तू या मैं" रिलीज़ हुई। इस फिल्म में शनाया ने आदर्श गौरव के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया। शनाया ने फिल्म "तू या मैं" एक मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का रोल प्ले किया है।
- पैन - इंडिया फिल्म: शनाया मोहनलाल स्टारर मल्टीलिंगुअल एक्शन फिल्म "वृषभ" में काम करके साउथ इंडियन इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बना रही हैं।
अवार्ड्स और नॉमिनेशन्स
- 2024 - ELLE ब्यूटी अवार्ड्स: शनाया को इंडस्ट्री में उनके स्टाइल और पोटेंशियल के लिए 'Elle Graduates: फेस टू वॉच आउट' फिर से दिया गया।
- 2023 - ELLE ब्यूटी अवार्ड्स: शनाया को फिल्मों में आने से पहले उनकी बढ़ती पॉपुलैरिटी के 'राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर' का अवार्ड मिला।
- 2020 - बॉलीवुड लाइफ अवार्ड्स: शनाया को सोशल मीडिया पर उनके बढ़ते फैन बेस की वजह से 'न्यू किड ऑन द ब्लॉक' कैटेगरी के लिए नॉमिनेशन मिला।
पर्सनल लाइफ
शनाया कपूर अभी अनमैरिड हैं।
करंट रूमर्ड बॉयफ्रेंड: शनाया कपूर का नाम फिलहाल करण कोठारी के साथ जोड़ा जाता है। करण कोठारी एक बिजनेसमैन हैं। शनाया और करण कोठारी को कई बार बॉलीवुड पार्टियों और फैमिली फंक्शन में एक साथ देखा गया है।
पास्ट रिलेशनशिप: शनाया के एक्स बॉयफ्रेंड का नाम रोहन कुरुप था। शनाया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड रोहन कुरुप एक साथ 5 लड़कियों के साथ धोखा करते हुए पकड़ा गया था। तब शनाया की बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे ने शनाया का काफी सपोर्ट किया।
बेस्ट फ्रेंड्स: चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान शनाया कपूर की बेस्ट फ्रेंड्स हैं।
शनाया कपूर काफी bahut मेहनती और ज़मीन से जुड़ी हुई है। शनाया स्टार फैमिली से होने के बाद भी सिंपल लाइफ पसंद करती हैं उन्हें दिखाना पसंद नहीं है। साथ ही वो नेचर और एनिमल लवर भी हैं। उन्हें नेचर बीच और ट्रैवलिंग का भी बहुत शौक रहता है।













0 Comments