जाह्नवी कपूर
संक्षिप्त जीवनी
✦ नाम : जाह्नवी कपूर
✦ जन्म स्थान : मुंबई महाराष्ट्र इंडिया
✦ जन्म तारीख : 6 मार्च 1997
✦ राशि : मीन
✦ हाइट : 5 फीट 4 इंच
✦ राष्ट्रीयता : भारतीय
✦ निक नेम : जानू
✦ होम टाउन : मुंबई महाराष्ट्र इंडिया
✦ स्कूल : धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल मुंबई महाराष्ट्र
✦ कॉलेज/यूनिवर्सिटी : दुनिया भर में मशहूर ली स्ट्रैसबर्ग थिएटर और फिल्म इंस्टीट्यूट कैलिफोर्निया USA.
✦ जाति: पंजाबी खत्री (कपूर परिवार)
✦ धर्म: हिंदू धर्म
✦ पेशा: एक्ट्रेस और मॉडल
✦ एक्टिव रहने के साल: 2018 से अब तक
✦ शादी: अविवाहित
✦ अभी का रिश्ता: शेखर पहाड़िया
✦ माता-पिता:
- पिता: बोनी कपूर (प्रोड्यूसर)
- माँ: श्रीदेवी (दिवंगत आइकॉनिक एक्ट्रेस)
✦ भाई: अर्जुन कपूर (सौतेला भाई)
✦ बहन:
- खुशी कपूर (सगी बहन),
- अंशुला कपूर (सौतेली बहन)
✦ दादा: सुरिंदर कपूर
✦ चाचा:
- अनिल कपूर (एक्टर) और
- संजय कपूर (एक्टर)
✦ कज़िन:
- सोनम कपूर आहूजा,
- रिया कपूर,
- हर्षवर्धन कपूर,
- शनाया कपूर,
- जहान कपूर और
- मोहित मारवाह।
विस्तृत जीवनी
जाह्नवी कपूर एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री और मॉडल के नाम से जानी जाती है। वो बॉलीवुड की एक बहुत बड़ी फ़ैमिली कपूर फ़ैमिली से ताल्लुक रखती हैं। जाह्नवी कपूर फ़िल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर की और लेजेंडरी एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी है।
जन्म परिवार
जाह्नवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। उनकी राशि मीन है। उनकी हाइट लगभग 5 फ़ीट 4 इंच है।
जाह्नवी कपूर के पिता पंजाबी खत्री हैं और माता तेलुगु नायडू/कपू जाति से ताल्लुक रखती हैं। उनका धर्म हिंदू है।
जाह्नवी कपूर मुंबई में रहने वाली हैं और जाह्नवी की राष्ट्रीयता भारतीय है। जाह्नवी कपूर पेशे से एक्ट्रेस और मॉडल हैं। जाह्नवी का निक नेम जानू है।
जाह्नवी कपूर का बचपन बहुत ही फिल्मी और लाड प्यार होने से भरा होने के साथ-साथ जाह्नवी एक फिल्मी परिवार में जन्म लेने की वजह से शुरू से ही स्पॉटलाइट में रही हैं।
पिता
जाह्नवी कपूर के पिता मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर हैं। और बोनी कपूर सुपर स्टार अनिल कपूर और सुपर स्टार संजय कपूर के भाई हैं।माँ
जाह्नवी कपूर की माँ लेजेंडरी एक्ट्रेस श्रीदेवी थीं। वो भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार के नाम से जानी जाती हैं। उनकी कई बेहतरीन फिल्में हैं। जैसे - सदमा, चांदनी, चालबाज़ और इंग्लिश विंग्लिश वगैरह। जाह्नवी कपूर की माँ श्रीदेवी का निधन साल 2018 में हो जाने की वजह से जाह्नवी काफी नीचे से टूट चुकी थीं।
सगी बहन:
जाह्नवी कपूर की बहन की लेटेस्ट एक्ट्रेस खुशी कपूर हैं जो जाह्नवी कपूर से उम्र में छोटी हैं। खुशी कपूर का जन्म 5 नवंबर 2000 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ है।
खुशी कपूर ने अपने स्कूल की पढ़ाई मुंबई के मशहूर एस्कोले मोंडिएल वर्ल्ड स्कूल जुहू मुंबई से पूरी की है।
बोर्ड: यह इंटरनेशनल बैकलॉरिएट (IB) स्कूल है। खुशी कपूर ने यहाँ से अपना ग्रेजुएशन (12th स्टैंडर्ड) पूरा किया।
खुशी कपूर न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी NYFA से एक साल का इंटेंसिव एक्टिंग फॉर फिल्म डिप्लोमा का कोर्स कर चुकी हैं। और साल 2023 में मशहूर ज़ोया अख्तर की म्यूजिकल ड्रामा फिल्म आर्चीज से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के बीच में काफी मजबूत और फ्रेंडली रिश्ता है। वो दोनों एक दूसरे की ताकत हैं।
स्कूल और कॉलेज
जाह्नवी कपूर ने अपने स्कूल की पढ़ाई मुंबई के मशहूर धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल मुंबई से की है।
जाह्नवी कपूर स्कूल टाइम में पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स और आर्ट्स में भी काफी इंटरेस्टेड थीं। जाह्नवी कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो साइंस और मैथ्स से ज़्यादा हिस्ट्री और लिटरेचर पढ़ना पसंद करती थीं।
कॉलेज और एक्टिंग की पढ़ाई USA
जाह्नवी कपूर स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद लॉस एंजेल कैलिफ़ोर्निया चली गईं। वहाँ जाकर जाह्नवी ने वर्ल्ड फेमस ली स्ट्रैसबर्ग थिएटर और फ़िल्म इंस्टीट्यूट से एक साल एक्टिंग का कोर्स पूरा करने के बाद वापस इंडिया आ गई।करियर
जाह्नवी कपूर का एक्टिंग करियर काफ़ी वर्सेटाइल और इंटरेस्टिंग होने के साथ-साथ दो रोमांटिक ड्रामा से लेकर बायोपिक्स, सर्वाइवल थ्रिलर और बड़ी पैन-इंडिया एक्शन फ़िल्मों तक हर जॉनर में काम कर चुकी हैं।डेब्यू और शुरुआती सफलता (2018 - 2020)
- द ग्रैंड डेब्यू 2018: जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में एक्टर ईसान खट्टर के साथ फिल्म "धड़क" से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म "धड़क" मराठी ब्लॉकबस्टर सैराट की ऑफिशियल रीमेक थी। फिल्म धड़क कमर्शियल हिट रही। और जाह्नवी कपूर को इस फिल्म को बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ज़ी सिने अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू दिया गया।
- क्रिटिकल एप्रिसिएशन 2020: जाह्नवी कपूर के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बायोग्राफिकल ड्रामा गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल रही जो कि शरण शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जाह्नवी ने पहली फीमेल IAF कॉम्बैट पायलट का रोल प्ले किया। और इस फिल्म की वजह से उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन मिला।
एक्सपेरिमेंटल और OTT मूवीज़ 2021 - 2023
साल 2021 से 2023 तक जाह्नवी कपूर ने चैलेंजिंग और अलग-अलग रोल चुनने पर ध्यान दिया, और जिनमें से जाह्नवी की काफी फिल्में डायरेक्ट OTT पर रिलीज़ हुईं।- हॉरर कॉमेडी: जाह्नवी कपूर ने साल 2021 में आई फिल्म "रूही" जिसमें राजकुमार राव के साथ नज़र आईं। उन्होंने इस फिल्म में एक भूतिया लड़की का दोबारा रोल किया।
- सर्वाइवल थ्रिलर: साल (2022) में आई फिल्म "गुड लक जेरी" और सर्वाइवल थ्रिलर "मिली" (2022) में जाह्नवी एक बर्फीले फ्रीजर में फंसी लड़की बनी थीं। जिसके लिए जाह्नवी की परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई और मिली के लिए जाह्नवी को एक और फिल्मफेयर नॉमिनेशन मिला।
- बवाल 2023: साल 2023 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म बवाल जिसमें जाह्नवी वरुण धवन के साथ dekhi गईं। और इस फिल्म रोमांटिक ड्रामा फिल्म को Amazon Prime वीडियो पर वर्ल्डवाइड काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
बॉक्स ऑफिस और पैन - इंडिया ट्रांजिशन (2024 - 2025)
- साउथ सिनेमा में एंट्री 2024: साल 2024 में आई एक्शन ड्रामा फिल्म देवरा पार्ट 1 में जाह्नवी कपूर ने साउथ सुपरस्टार Jr NTR और सैफ अली खान के साथ बड़े प्रोजेक्ट पर बनी इस फिल्म से जाह्नवी ने अपना तेलुगु डेब्यू किया। और फिल्म देवरा पार्ट 1 जाह्नवी के पूरे करियर की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म बनी।
- अलग-अलग बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स (2024 - 2025): जाह्नवी कपूर ने राजकुमार राव के साथ स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही और एक इंटेंस IFS ऑफिसर के रूप में स्पाई थ्रिलर उलझन में उन्होंने लीड रोल किया।
- और इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ साल 2025 में आई फिल्म परम सुंदरी से उन्हें कमर्शियल सक्सेस मिली।
- होमबाउंड 2025: जाह्नवी कपूर के साथ नीरज घायवान की आई सोशल ड्रामा फिल्म होमबाउंड (2025) को कान्स फिल्म फेस्टिवल में स्टैंडिंग ओवेशन मिला और यह ऑस्कर एकेडमी अवार्ड्स की शॉर्टलिस्ट का हिस्सा भी बनी।
- सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (2025): वरुण धवन के अपोजिट जाह्नवी कपूर की एक और बड़ी कमर्शियल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म।
आने वाला फेज और आने वाली स्लेट (2026 - 2027)
- फिल्म पेड्डी (2026): जाह्नवी कपूर की फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है। मल्टीलिंगुअल स्पोर्ट्स ड्रामा एक्शन जिसमें जाह्नवी ने अचंभा का किरदार निभाया है।
- दोस्ताना 2 और लग जा गले: जाह्नवी कपूर की आने वाली बड़ी कमर्शियल फिल्म जो अभी प्रोडक्शन पाइपलाइन में है।
मेजर एक्टिंग अवॉर्ड्स जीते हुए।
- NDTV इंडियन ऑफ द ईयर 2025: जाह्नवी को उनकी क्रिटिक्स द्वारा सराही गई फिल्म होमबाउंड के लिए बेस्ट एक्टर ऑफ द ईयर फीमेल का प्रेस्टीजियस अवॉर्ड्स दिया गया।
- न्यूज़ 18 शोशा रील अवॉर्ड 2025 : फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में एक क्रिकेटर का मुश्किल रोल प्ले करने के लिए जाह्नवी को बेस्ट एक्ट्रेस (पॉपुलर चॉइस) का अवॉर्ड दिया गया।
- ज़ी सिने अवॉर्ड 2019 : जाह्नवी की डेब्यू फिल्म धड़क के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस जूरी चॉइस का अवॉर्ड दिया गया।
- दादा साहब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड्स (2019) : "धड़क" फिल्म में जाह्नवी के बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड मिला।
- स्टार एमिनेंस अवॉर्ड्स (2025) : जाह्नवी कपूर ने फिल्म होमबाउंड के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का टाइटल जीता।
बड़ी फ़िल्मों के नॉमिनेशन
फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड्स:
- जाह्नवी कपूर को गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल (2020) के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन मिला।
- मिली (2022) (सर्वाइवल थ्रिलर) के लिए जाह्नवी को दोबारा बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला।
- ज़ी सिने अवॉर्ड्स (2023 & 2026): फ़िल्म मिली और होमबाउंड फ़िल्मों के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस (जूरी की पसंद) के लिए नॉमिनेट किया गया।
स्टाइल और पॉप कल्चर अवॉर्ड्स
जाह्नवी कपूर को एक्टिंग के अलावा उनके फ़ैशन सेंस के लिए भी कई पहचान मिली हैं।- वोग ब्यूटी (2018) : फ्रेश फेस ऑफ़ द ईयर के लिए बेस्ट डेब्यू
- 2019 - फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड्स : फैशन का उभरता हुआ चेहरा (फीमेल)
- 2018 - लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्स: मोस्ट स्टाइलिश डेब्यूटेंट
पर्सनल लाइफ
जाह्नवी कपूर अभी अनमैरिड हैं।करंट रिलेशनशिप: जाह्नवी कपूर शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व चीफ मिनिस्टर सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। जब जाह्नवी कपूर 15/16 साल की थीं तब से दोनों एक दूसरे को जानते हैं।
जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया अब एक साथ मीडिया के सामने आते हैं उनका रिलेशनशिप ओपन है। दोनों को एक साथ फैमिली फंक्शन में भी देखा जाता है।
जाह्नवी के पिता बोनी कपूर भी शिखर पहाड़िया को जाह्नवी के साथ बहुत पसंद करते हैं। और शिखर पहाड़िया को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं।























0 Comments