खुशी कपूर की जीवनी | जन्म, परिवार और करियर

 

खुशी कपूर 


संक्षिप्त जीवनी


✦ नाम : खुशी कपूर

✦ जन्म स्थान : मुंबई, महाराष्ट्र, भारत

✦ जन्म तिथि : 5 नवंबर 2000

✦ राशि : तुला

✦ ऊँचाई : 5 फीट 7 इंच (170 सेमी)

✦ राष्ट्रीयता : भारतीय

✦ उपनाम : कुसु और लड्डू

✦ गृहनगर : मुंबई, महाराष्ट्र, भारत

✦ स्कूल : इकोल मोंडियाल वर्ल्ड स्कूल, जुहू, मुंबई

✦ कॉलेज / विश्वविद्यालय : न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी (NYFA) – एक वर्षीय इंटेंसिव एक्टिंग कोर्स

✦ जाति : पंजाबी खत्री (कपूर परिवार)

✦ धर्म : हिंदू धर्म

✦ पेशा : 
  • अभिनेत्री, 
  • मॉडल और ब्रांड एंबेसडर

✦ सक्रिय वर्ष : 2023 से वर्तमान तक

✦ वैवाहिक स्थिति : अविवाहित

✦ पूर्व संबंध : वेदांग रैना (2026 में ब्रेकअप)

✦ पिता : बोनी कपूर (फिल्म निर्माता)

✦ माता : श्रीदेवी (दिवंगत प्रतिष्ठित अभिनेत्री)

✦ सौतेले भाई : अर्जुन कपूर

✦ बहन : जान्हवी कपूर (सगी बहन)

✦ सौतेली बहन : अंशुला कपूर

✦ दादा : सुरिंदर कपूर

✦ चाचा : 
  • अनिल कपूर (अभिनेता), 
  • संजय कपूर (अभिनेता)

✦ चचेरे भाई-बहन : 
  • सोनम कपूर आहूजा, 
  • रिया कपूर, 
  • हर्षवर्धन कपूर, 
  • शनाया कपूर
  • जहान कपूर और 
  • मोहित मारवाह


ख़ुशी कपूर की जीवनी

ख़ुशी कपूर उभरती हुई भारतीय अभिनेत्री और मॉडल में से एक हैं। वह भारत की बड़ी फिल्मी फैमिली कपूर परिवार से मशहूर प्रोड्यूसर बोनी कपूर और दिवंगत आइकॉनिक एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी हैं।




जन्म और परिवार

ख़ुशी कपूर का जन्म 5 नवंबर 2000 को मुंबई महाराष्ट्र इंडिया में हुआ है। उनकी हाइट 5 फीट 7 इंच लगभग है। उनकी राशि तुला है। ख़ुशी कपूर मुंबई महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। उनकी नेशनलिटी भारतीय है। ख़ुशी कपूर का धर्म हिंदू है और जाति खत्री है। ख़ुशी कपूर का बचपन बहुत लाड प्यार और बड़े फिल्मी परिवार के बीच बीता। एक स्टार किड होने के नाते ख़ुशी बचपन से ही मीडिया और ग्लैमर के साये में रही।  खुशी अपने परिवार में सबसे छोटी होने की वजह से उन्हें सबसे काफी प्यार करते थे और उन्हें प्यार से कुशु के नाम से बुलाते थे।


खुशी कपूर जब सिर्फ 17 साल की पतली साल (2018) में उनकी मम्मी श्रीदेवी का अचानक निधन हो जाने की वजह से उन्हें काफी गहरा सदमा लगा और इस हादसे ने उन्हें अंदर से बहुत बदल दिया।




पिता

खुशी कपूर के पिता बॉलीवुड के बड़े अनुभवी और मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर के नाम से जाने जाने वाले बोनी कपूर हैं। बोनी कपूर का जन्म 11 नवंबर 1953 को मेरठ उत्तर प्रदेश में हुआ था। बोनी कपूर बॉलीवुड के सुपरस्टार अनिल कपूर और संजय कपूर के बड़े भाई हैं।

बोनी कपूर ने 2 शादियाँ की थीं। बोनी कपूर की पहली शादी मोना शौरी से हुई थी। उनकी पहली पत्नी मोना शौरी का निधन साल 2012 में हो गया था। पहली शादी से उनके 2 बच्चे हुए - अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर।




बोनी कपूर ने 1996 में आइकॉनिक सुपरस्टार श्रीदेवी से दूसरी शादी की थी। और साल 2018 में दूसरी पत्नी श्रीदेवी का भी निधन हो गया। दूसरी शादी से 2 बच्चे हुए - जान्हवी कपूर और खुशी कपूर।

बोनी कपूर ने बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर दी हैं जैसे - मिस्टर इंडिया (1987) नो एंट्री (2005) वांटेड (2009) मॉम (2017) मैदान (2024)।  और खुशी कपूर की आने वाली फिल्म "मॉम 2" को प्रोड्यूस कर रहे हैं।




माँ

खुशी कपूर की मदर इंडिया सिनेमा की सबसे बड़ी फीमेल सुपरहिट श्रीदेवी हैं। श्रीदेवी के पहले का नाम श्री अम्मा यंगर अय्यपन था। श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था। श्रीदेवी ने 1996 में फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी की थी।

श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत सिर्फ 4 साल की उम्र में ही कर दी थीं। श्रीदेवी ने पहले तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में रजनीकांत और कमल हसन जैसे बड़े स्टार के साथ कई ब्लॉकबस्टर दिए।


श्रीदेवी 1980 और 1990 के दशक में हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी एक्ट्रेस के साथ सबसे ज़्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस थीं।  उनके कई ऐसे मशहूर फ़िल्म हैं जैसे - मिस्टर इंडिया, चांदनी, नगीना, चालबाज़, सदमा, लम्हे और जुदाई वगैरह।

श्रीदेवी ने शादी के लंबे ब्रेक लेने के बाद साल 2012 में फ़िल्म "इंग्लिश विंग्लिश से शानदार वापसी की। और इस फ़िल्म को पूरे देश में काफ़ी पसंद किया गया।

श्रीदेवी को साल 2013 में भारत सरकार की तरफ़ से देश का चौथा सबसे बड़ा सिविलियन अवॉर्ड पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। श्रीदेवी की आख़िरी फ़िल्म "मॉम" 2017 के लिए साल 2018 में मौत के बाद नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड दिया गया।

श्री देवी एक्ट्रेस होने के साथ एक अच्छी माँ भी थी। वो अपनी  बेटी खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर को बहुत प्यार करती थी। वो चाहती थी कि उनकी दोनों बेटियां खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर अपनी लाइफ में कामयाब हों।


श्रीदेवी का निधन साल 2018 को 54 साल की उम्र में दुबई के एक होटल में अचानक डूबने की वजह से हुआ।




सगी बहन

खुशी कपूर की सगी बहन बॉलीवुड की मशहूर और लीडिंग यंग एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हैं। जाह्नवी कपूर का जन्म 1997 में मुंबई में हुआ था। जाह्नवी कपूर ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल मुंबई से पूरी की है।


और एक्टिंग की पढ़ाई के लिए जाह्नवी कैलिफोर्निया USA से मशहूर ली  स्ट्रैसबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग का कोर्स किया।

जाह्नवी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में शशांक खेतान की रोमांटिक ड्रामा फिल्म "धड़क" से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। जाह्नवी कपूर की कुछ ऐसी खास फिल्में हैं: जैसे - गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल (2020), रूही (2021), मिली (2022) और गुड लक जेरी (2022) और मिस्टर एंड मिसेज माही (2024) और फिल्म उलझ (2024)।

जान्हवी सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि तेलुगु में भी अपना कदम रख चुकी हैं।

जान्हवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर की बहुत बड़ी सपोर्टर हैं। जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के बीच काफी मजबूत और करीबी रिश्ता है, साथ-साथ एक-दूसरे की बहुत बड़ी ताकत हैं।


स्कूल और कॉलेज

खुशी कपूर ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के मशहूर एस्कोले मोंडियाल वर्ल्ड स्कूल जुहू मुंबई से पूरी की है।

बोर्ड: इंटरनेशनल बैकालॉरिएट (IB) स्कूल खुशी कपूर ने यहां से अपना ग्रेजुएशन (12वीं स्टैंडर्ड) पूरा किया।

हायर स्टडीज़ और एक्टिंग ट्रेनिंग (न्यूयॉर्क)

खुशी कपूर बचपन से ही एक्टिंग में इंटरेस्टेड रही हैं।  और खुशी कपूर साल 2019 में न्यूयॉर्क चली गईं। खुशी ने वहां के मशहूर न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी (NYFA) में एडमिशन लिया।


खुशी कपूर न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी (NYFA) से एक साल का इंटेंसिव एक्टिंग फॉर फिल्म डिप्लोमा कोर्स किया। और वहां खुशी कपूर ने इम्प्रूव, कैमरा एक्टिंग और अलग-अलग एक्टिंग टेक्नीक सीखी हैं।


करियर

एक्टिंग करियर और फिल्में


खुशी कपूर ने मेनस्ट्रीम बॉलीवुड में आने से पहले न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी NYFA से एक्टिंग का कोर्स किया है।

खुशी कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत के दौरान ही बड़ी फिल्मों और बड़े ब्रांड के साथ उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली है।


  • धमाकेदार डेब्यू (2023): खुशी कपूर ने अपना एक्टिंग डेब्यू मशहूर डायरेक्टर जोया अख्तर की म्यूजिकल ड्रामा फिल्म "द आर्चीज" से किया है, यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। डेब्यू फिल्म "द आर्चीज" में खुशी कपूर ने मशहूर कॉमिक कैरेक्टर 'बेट्टी कूपर' का रोल प्ले किया। डेब्यू फिल्म "द आर्चीज" में खुशी के बढ़िया फैशन सेंस और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए उनकी काफी तारीफ की गई। इस डेब्यू फिल्म में खुशी कपूर के साथ बॉलीवुड के कई मशहूर नए कलाकारों ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। जैसे - सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, वेदांग रैना, मिहिर आहूजा, अदिति सहगल और युवराज मेंडा।





 रोमांटिक - कॉमेडी करियर (2025):


  • रोमांटिक - कॉमेडी फिल्म "लवयापा" में खुशी कपूर जुनैद खान (आमिर खान के बेटे) के अपोजिट लीड रोल में देखी गईं।




  • रोमांटिक - कॉमेडी फिल्म "नादानियां" में खुशी कपूर ने 'पिया जयसिंह' का रोल प्ले किया। इस फिल्म में खुशी कपूर के काम को लोगों ने काफी पसंद किया।




आने वाली फिल्म (2026)

  • खुशी कपूर अपनी अभी दिवंगत मां श्रीदेवी की सुपरहिट फिल्म "मॉम" (2017) के स्पिरिचुअल सीक्वल मॉम 2 की शूटिंग ग्रेटर नोएडा की नई इंटरनेशनल फिल्म सिटी में चल रही है। और इस फिल्म के प्रोड्यूसर खुशी के पिता बोनी कपूर हैं।




 मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री

  • खुशी कपूर ने एक्टिंग से पहले अपने यूनिक कपड़ों के सिलेक्शन की वजह से फैशन वर्ल्ड की पसंद बन चुकी थीं।


  • खुशी कपूर वोग इंडिया, बाज़ार इंडिया और एले इंडिया जैसी बड़ी इंटरनेशनल फैशन मैगज़ीन के कवर पेज पर भी फीचर हुई हैं।


  • खुशी कपूर बॉलीवुड के नए दौर की सबसे बड़ी "फैशन आइकन" स्टाइल म्यूज़ मानी जाती हैं।




ब्रांड एंडोर्समेंट

  • खुशी कपूर अपने बेहतरीन स्टाइल और यूथ अपील की वजह से वो कई बड़े ब्रांड के साथ जुड़ी हुई हैं।


  • खुशी कपूर ग्लोबल ब्रांड जैसे मेबेलिन न्यूयॉर्क और लग्ज़री फैशन ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर हैं।


  •  खुशी कपूर के सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर भी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है, वहीं खुशी बड़ी ब्यूटी और क्लोदिंग लेबल को प्रमोट भी करती रहती हैं।


अवार्ड्स

  • इंडियन टेली स्ट्रीमिंग अवार्ड (2024): डेब्यू फिल्म "द आर्चीज" के लिए एडिटर चॉइस बेस्ट OTT डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया।


  •  e4m play स्ट्रीमिंग मीडिया अवॉर्ड्स (2024 : फिल्म "द आर्चीज़" के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया।


  • बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन्स अवॉर्ड (2025): साल की सबसे होनहार डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया।


  • ग्राज़िया यंग फैशन अवॉर्ड्स (2025): खुशी को जेंटलमैन स्टाइल स्टार के रूप में सम्मानित किया गया।


स्पेशल मेंशन

  • नेशनल फिल्म अवॉर्ड (2018): खुशी कपूर ने अपने पिता बोनी कपूर और बहन जान्हवी कपूर के साथ अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी की तरफ से फिल्म "मॉम" के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड स्वीकार किया।


पर्सनल लाइफ

खुशी कपूर अभी अनमैरिड हैं।

पास्ट रिलेशनशिप: खुशी कपूर का नाम लगभग 2 साल तक वेदांग रैना के साथ जुड़ गया। खुशी और वेदांग रैना  को कई बार एक साथ वेकेशन और पार्टीज़ में देखा गया। और 2026 की शुरुआत में मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खुशी और वेदांग रैना ने आपसी सहमति से ही ब्रेकअप कर लिया।




दोस्त: खुशी कपूर के बॉलीवुड फ्रेंड सर्कल काफी बड़ा है। शनाया कपूर और आलिया कश्यप खुशी के बचपन की बेस्ट फ्रेंड्स हैं। सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और मिहिर आहूजा के साथ भी उनकी काफी गहरी दोस्ती है।





खुशी कपूर को फैशन, स्टाइल और टैटू का काफी शौक है। खुशी कपूर हमेशा लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करती हैं। वो अपनी लाइफ को प्राइवेट और ग्राउंडेड रखना पसंद करती हैं।


धन्यवाद




Post a Comment

0 Comments